Zoom App Hacking: साइबर क्राइम में एक और नया मामला सामने आया है। इस बार ये जूम ऐप्स (Zoom Apps) से जुड़ा हुआ है। अगर आप भी जूम ऐप का यूज करते हैं तो ये जानकारी आपके लिए काम की हो सकती है। हैकर्स (online Hacking) ने अटैक करने का एक नया प्लेटफॉर्म चुन लिया है। इस बार बैंक या गेमिंग ऐप्स नहीं बल्कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (Video Conferencing App) के लिए यूज किए जाने वाले जूम ऐप को अपना हथियार बनाया है।
मिली रिपोर्ट के अनुसार जूम ऐप के जरिए हैकर्स यूजर्स को लूटने की कोशिश कर रहे हैं। हैक कर लोगों के बैंक खाते को खाली भी कर रहे हैं। ये देखते हुए भारतीय सरकार द्वारा चेताया भी गया है। आइए इसके बारे में डिटेल्स से जानकारी देते हैं।
Zoom App को लेकर मिली चेतावनी
भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल (CERT-In) की ओर से जूम की हैकिंग को चेतावनी दी गई है। CERT-In ने बताया है कि जूम ऐप में कई सिक्योरिटी फ्लॉ हैं और जूम खुद हैकर्स को मीटिंग में जुड़ने के लिए अनुमति दे रहा है, जिससे मीटिंग के अन्य पार्टिसिपेन्ट्स को इस बारे में कोई जानकारी भी नहीं लग पाती है।
Zoom के जरिए हैकर्स कर रहे हैं अटैक
मीटिंग्स में जुड़कर हैकर्स के लिए ऑडियो और वीडियो की फीड्स हासिल कर आसान हो सकता है। इस दौरान अगर कोई शेयर हुई सेन्सिटिव जानकारी को भी वो आसानी एक्सेस कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि हैकर्स के इस थ्रेट लेवल को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने मीडियम’ केटेगरी में डाला गया है।
सरकार ने दी ये चेतावनी
सरकार और जूम ऐप का कहना है कि CVE-2022-28758, CVE-2022-28759 और CVE-2022-28760 नाम से तीन वल्नरबिलिटीज मिली हैं। इनके जरिए ऑन-प्रेमाइस मीटिंग कनेक्टर MMR को प्रभावित करते हैं। ऐप ने इसे लेकर 13 सितंबर, 2022 को चेतावनी दे दी थी। वहीं, सरकार की ओर से 19 सितंबर, 2022 को चेतावनी दी गई।
सुरक्षित रहने के लिए क्या करें
हैकर्स से बचाव के लिए सरकार की ओर से सुझाव दिया गया है कि यूजर्स अपने डेस्कटॉप पर जूम ऐप को अपडेट कर लें। ऐप का यूज फोन में करते हैं तो इसका लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करें। इसी के साथ ही अपना गूगल क्रोम (Google Chrome) ब्राउजर भी जरूर अपडेट कर लें।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
Apple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
36 mins agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
3 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
3 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
20 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
22 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines