हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Zomato वाले दीपिंदर गोयल दे रहे 100 Temple ड‍िवाइस, जानिए क्या है ये अजीब चीज! कैसे मिलेगा आपको

Zomato वाले दीपिंदर गोयल के अनोखे डिवाइस टेंपल फिर एक बार सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है. दरअसल, दीपिंदर गोयल 100 ऐसी डिवाइस देने जा रहे हैं, जो दिमाग के लिए काफी खास बताया जा रहा है. आइए जानते हैं क्या है ये चीज और कैसे आप इसे हासिल कर सकते हैं.

विज्ञापन
Deepinder Goyal Temple Device

Deepinder Goyal Temple Device: गर्मी के इस दौर में जहां लोग अपनी फिटनेस और हेल्थ पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं, वहीं टेक्नोलॉजी की दुनिया से एक नया और अनोखा गैजेट सामने आया है ‘टेंपल डिवाइस’. इसे Deepinder Goyal की पहल से तैयार किया गया है. यह एक खास तरह का वियरेबल डिवाइस है, जिसे माथे पर पहनकर इस्तेमाल किया जाता है. बताया जा रहा है कि यह डिवाइस दिमाग के ब्लड फ्लो और मानसिक एक्टिविटी को समझने में मदद कर सकता है. फिलहाल इसकी सिर्फ 100 यूनिट्स तैयार की गई हैं, जिन्हें चुनिंदा लोगों को शुरुआती एक्सेस के तहत दिया जाएगा. आइए जानते हैं आखिर यह डिवाइस कैसे काम करती है और कैसे आप इसे हालिस कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: गलत नंबर पर कर दिया रिचार्ज? अब नहीं होगा पैसा बर्बाद! Jio देगा रिफंड, जानें पूरा तरीका

क्या है Temple डिवाइस?

Temple एक एडवांस वियरेबल टेक्नोलॉजी डिवाइस है, जो हेल्थ मॉनिटरिंग के लिए डिजाइन किया गया है. इसके मुख्य फीचर्स इस प्रकार हैं:

विज्ञापन
  • दिमाग में ब्लड फ्लो को ट्रैक करने की क्षमता.
  • रियल-टाइम डेटा मॉनिटरिंग.
  • माथे पर पहनने वाला कॉम्पैक्ट डिजाइन.
  • मानसिक और संज्ञानात्मक स्वास्थ्य पर फोकस.
  • रिसर्च और फिटनेस दोनों में उपयोगी.

यह डिवाइस खासतौर पर उन लोगों के लिए मददगार हो सकता है जो अपने दिमागी प्रदर्शन को बेहतर बनाना चाहते हैं.

किन लोगों को मिलेगा Temple डिवाइस?

यह डिवाइस हर किसी के लिए नहीं है. कंपनी इसे उन लोगों को देना चाहती है जो अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर हैं. इसमें शामिल हैं:

विज्ञापन
  • एथलीट
  • वैज्ञानिक
  • स्टार्टअप फाउंडर्स
  • डॉक्टर
  • क्रिएटर्स

कंपनी का मकसद है कि ये लोग इस डिवाइस को इस्तेमाल करके इसके फायदे समझें और आगे इसे बेहतर बनाने में मदद करें.

कैसे मिलेगा ये डिवाइस

अगर आप इस खास डिवाइस को पाना चाहते हैं, तो आपको टेंपल आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा. आवेदन प्रक्रिया काफी आसान रखी गई है:

विज्ञापन
  • अपना नाम, ईमेल और फोन नंबर दर्ज करें.
  • अपने 3 सोशल मीडिया हैंडल्स की जानकारी दें.
  • 500 कैरेक्टर्स के अंदर यह लिखें कि आपको यह डिवाइस क्यों चाहिए.

इससे कंपनी को समझने में मदद मिलेगी कि कौन इस डिवाइस के लिए सबसे सही उम्मीदवार है.

पीवी सिंधु के बाद बढ़ी चर्चा, कब मिलेगा आम लोगों को?

हाल ही में मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी P. V. Sindhu को इस डिवाइस के साथ देखा गया, जिसके बाद यह और ज्यादा चर्चा में आ गया. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं और लोगों ने इस अनोखे गैजेट के बारे में जानना शुरू किया. फिलहाल इसकी कीमत और आम लोगों के लिए उपलब्धता को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. माना जा रहा है कि शुरुआती 100 डिवाइस मुफ्त दी जा सकती हैं, जबकि बाद में इसे बाजार में उतारा जाएगा.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: फ्लाइट में फटा पावर बैंक, जानें किन गलतियों से जेब में रखा Power Bank बन जाता है बम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola