हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

सोते-सोते YouTube चलता रह जाता है? इस एक फीचर से फोन खुद हो जाएगा ऑफ, ऐसे करें सेटिंग

अगर आप भी YouTube देखते-देखते सो जाते हैं और पूरी रात वीडियो चलता रहता है, तो अब टेंशन खत्म. YouTube का Sleep Timer फीचर तय समय पर वीडियो अपने आप रोक देता है और बैटरी भी बचाता है. जानते हैं कैसे होती है ये सेटिंग.

विज्ञापन
अपने आप फोन बंद करेगा Sleep Timer. (Photo- Freepik)

Youtube Sleep Timer Feature: अगर आप भी रात को सोने से पहले YouTube पर वीडियो देखते हैं और नींद आते ही फोन या टैबलेट हाथ से छूट जाता है, तो यह खबर आपके बहुत काम की है. अक्सर लोग म्यूज़िक, मेडिटेशन या ASMR सुनते-सुनते सो जाते हैं और पूरी रात वीडियो चलता रहता है. इसी परेशानी को खत्म करने के लिए YouTube ने एक बेहद काम का फीचर दिया है, जिसका नाम है Sleep Timer.

YouTube Sleep Timer फीचर क्या है

YouTube ने अक्टूबर 2024 में Sleep Timer फीचर रोलआउट किया था. यह फीचर खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए है, जो सोते समय वीडियो देखना या सुनना पसंद करते हैं. इसकी मदद से आप पहले से तय कर सकते हैं कि वीडियो कितनी देर बाद अपने आप बंद हो जाए, जिससे मोबाइल पूरी रात ऑन नहीं रहता.

किसके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है यह फीचर

विज्ञापन

यह फीचर उन लोगों के लिए काफी उपयोगी है, जो नींद के लिए शांत म्यूज़िक, ध्यान (Meditation), पॉडकास्ट या ASMR वीडियो चलाते हैं. Sleep Timer सेट होने के बाद आपको बार-बार फोन ऑफ करने की चिंता नहीं रहती और बैटरी भी बचती है.

Sleep Timer इस्तेमाल करने का पहला स्टेप– सबसे पहले अपने स्मार्टफोन, लैपटॉप या टैबलेट में YouTube ऐप खोलें और वह वीडियो प्ले करें, जिसे आप देख या सुन रहे हैं.

विज्ञापन

वीडियो सेटिंग में जाएं-अब जिस वीडियो को आप देख रहे हैं, उसके ऊपर दाईं तरफ दिख रहे तीन डॉट (⋮) पर टैप करें.

Sleep Timer ऑप्शन कहां मिलेगा– तीन डॉट पर टैप करते ही आपके सामने कई ऑप्शन खुलेंगे. इसी लिस्ट में आपको Sleep Timer का नया ऑप्शन भी दिखाई देगा.

विज्ञापन

टाइमर कैसे सेट करें– Sleep Timer पर टैप करने के बाद 10 मिनट से लेकर 1 घंटे तक के ऑप्शन मिलते हैं. इसके अलावा “End of Video” का भी विकल्प होता है, जिससे वीडियो खत्म होते ही प्लेबैक रुक जाता है.

अपनी जरूरत के हिसाब से समय चुनें– अगर आप चाहते हैं कि वीडियो 10 मिनट बाद बंद हो जाए, तो 10 मिनट वाला ऑप्शन चुन लें. इसी तरह आप अपनी नींद के हसाब से कोई भी समय सेट कर सकते हैं.

विज्ञापन

टाइम पूरा होते ही क्या होगा

जैसे ही तय किया गया समय पूरा होगा, वीडियो अपने आप रुक जाएगा और आपका डिवाइस स्लीप मोड में चला जाएगा. इससे न तो बैटरी बेवजह खत्म होगी और न ही रातभर वीडियो चलता रहेगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- UPI पेमेंट कर रहे? ये आसान स्टेप्स आपके पैसों को सुरक्षित रखने में कर सकते हैं मदद 

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola