Google के स्वामित्व वाले YouTube ने अपने वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर फैंस चैनल्स के लिए एक नई पॉलिसी लॉन्च करने की घोषणा की है। इस संबंध में कंपनी ने एक पोस्ट लिख कर कहा है कि यदि कोई फैन चैनल चलाता है, तो उन्हें अपने चैनल के नाम या हैंडल में यह स्पष्ट करना होगा कि उनका चैनल ओरिजनल क्रिएटर, आर्टिस्ट या एंटिटी का प्रतिनिधित्व नहीं करता है।
कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह नया अपडेट 21 अगस्त 2023 से प्रभावी हो जाएगा। यह अपडेट ऑथेंटिक फैन चैनलों को उनकी नकल करने वाले कंटेंट और चैनलों से बचाएगा। कंपनी ने कहा, इस बदलाव से क्रिएटर्स के नामों और समानताओं को दुर्भावनापूर्ण उद्देश्यों के लिए उपयोग करने से रोका जाना चाहिए, और दर्शकों को उन चैनलों द्वारा गुमराह होने से रोका जाना चाहिए जिनके साथ वे जुड़ते हैं और अनुसरण करते हैं।
यह भी पढ़ें: अब AI Tool से YouTube वीडियो भी डब कर सकेंगे
कॉपी कंटेंट और फर्जी खबरों को रोका जा सकेगा
उल्लेखनीय है कि इस समय यूट्यूब पर ऐसे काफी सारे फैन पेज चल रहे हैं जो ‘फैन अकांउट’ चैनल होने का दावा करते हैं, लेकिन वास्तव में किसी अन्य के चैनल के रूप में प्रस्तुत होते हैं। इसी तरह का एक अन्य उदाहरण वे चैनल भी हैं जो किसी अन्य चैनल के समान नाम, अवतार या बैनर साझा करते हैं। ऐसे में उनके कंटेंट को दोबारा अपलोड करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इससे YouTube पर चल रही नकल और फर्जी चैनल्स की भीड़ को रोका जा सकेगा।
यूजर्स के लिए आएंगे कई अन्य अपडेट्स भी
यूट्यूब ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम (YPP) के लिए पात्रता आवश्यकताओं को कम कर रहा है और छोटे क्रिएटर्स के लिए कुछ नए मोनेटाइजेशन मैथड भी पेश की हैं, जिनमें पेड चैट, टिपिंग, चैनल मेंबरशिप और शॉपिंग फीचर शामिल हैं। इनके जरिए छोटे क्रिएटर्स भी पैसा कमा सकेंगे और अच्छा कंटेंट दे सकेंगे।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
14 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
15 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
18 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
19 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
21 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines