YouTube देखना हुआ महंगा, प्रीमियम प्लान की बढ़ी कीमतें, जानिए अब कितने पैसे चुकाने होंगे

YouTube, Google, YouTube Policy, Gadget news, gadget news hindi

अगर आप YouTube के प्रीमियम यूजर हैं तो अब आपको वीडियोज देखने के लिए ज्यादा पैसा चुकाना पड़ सकता है। कंपनी ने फिलहाल अमेरिका में अपने मौजूदा और नए यूजर्स के लिए प्रीमियम इंडिविजुअल मंथली प्लान की कीमत 2 डॉलर बढ़ा दी है। अब यूजर्स को 11.99 डॉलर की जगह 13.99 डॉलर प्रति माह चुकाने होंगे। हालांकि यदि आप iOS यूट्यूब ऐप के सब्सक्राइबर है तो इस प्लान के लिए आपको 18.99 डॉलर चुकाने होंगे।

विज्ञापन

मौजूदा सब्सक्राइबर्स अपने अगले बिलिंग साइकल से शुरू होने वाली नई कीमतों को देखेंगे। रिपोर्ट में बताया गया है कि बदलावों के बारे में अपकमिंग ईमेल में बताया जाएगा।

विज्ञापन

कंपनी ने दी जानकारी

कंपनी के एक प्रवक्ता के हवाले से कहा गया है “हम अमेरिका में यूट्यूब प्रीमियम और यूट्यूब म्यूजिक प्रीमियम सबसक्राइबर्स के लिए कीमतों को अपडेट कर रहे हैं ताकि बेहतरीन सर्विस और फीचर्स प्रदान करना जारी रख सकें। हमारा मानना है कि यह नई कीमत यूट्यूब प्रीमियम के कीमत को दर्शाती है, जो सब्सक्राइबर्स को बैकग्राउंड और ऑफलाइन प्ले के साथ ऐड-फ्री यूट्यूब का आनंद लेने और यूट्यूब म्यूजिक ऐप के साथ 100 मिलियन से ज्यादा गानों तक निर्बाध एक्सेस की अनुमति देती है।”

विज्ञापन

कंपनी ने यूट्यूब के साथ-साथ म्यूजिक प्रीमियम प्लान की कीमत भी बढ़ा दी है। पहले इसके लिए 9.99 डॉलर चुकाने होते हैं जो अब बढ़ कर 10.99 डॉलर प्रति माह हो गए हैं। आपको बता दें कि यूट्यूब ने आखिरी बार YouTube Premium (जिसे पहले “रेड” के नाम से जाना जाता था) की कीमत 2018 में यूट्यूब म्यूजिक के पुन: लॉन्च के साथ बढ़ाई थी।

विज्ञापन

YouTube पर आएगा नया फीचर

कंपनी ने कहा है कि वह यूजर्स के लिए एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहे हैं। इस फीचर की सहायता से यूजर दोगुनी स्पीड से वीडियो देख पाएंगे। इसके लिए वीडियो देखते समय प्लेयर पर कहीं भी लंबे समय तक प्रेस करना होगा, इससे प्लेबैक स्पीड ऑटोमैटिकली दुगुनी हो जाएगी। टेस्टिंग फाइनल होने के बाद इस फीचर को ग्लोबली रोल-आउट कर दिया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ