हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

YouTube का बड़ा धमाका! अब बिना पैसे दिए मिलेगा Hotstar-Netfilx जैसा धांसू फीचर, ऐसे उठाएं फायदा

अब बिना पैसे खर्च किए भी YouTube का एक प्रीमियम जैसा फीचर मिलने वाला है. कंपनी ने इस फीचर को फ्री यूजर्स के लिए रोलआउट करना शुरू कर दिया है. हालांकि इसमें एक छोटा सा ट्विस्ट भी है, जो हर यूजर को जानना जरूरी है. चलिए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

विज्ञापन
अब बिना Youtube Premium के भी मिलेगा PiP फीचर.

YouTube PiP Feature Free: अगर आप भी रोजाना YouTube पर वीडियो देखते हैं लेकिन प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेने से बचते हैं, तो अब आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है. YouTube ने ऐसा फीचर अब मुफ्त में देना शुरू कर दिया है, जिसके लिए पहले पैसे खर्च करने पड़ते थे. यह बदलाव सीधे तौर पर आपके देखने के अनुभव को आसान और ज्यादा स्मार्ट बनाने वाला है.

अब बिना प्रीमियम के मिलेगा PiP फीचर

YouTube ने Picture-in-Picture (PiP) फीचर को अब ग्लोबली रोलआउट करना शुरू कर दिया है. पहले यह सुविधा केवल अमेरिका के यूजर्स तक ही सीमित थी, लेकिन अब इसे धीरे-धीरे पूरी दुनिया में  रोलआउट कराया जा रहा है. खास बात यह है कि अब नॉन-प्रीमियम यूजर्स भी इसका फायदा उठा सकेंगे, हालांकि यह सुविधा केवल लॉन्गफॉर्म और नॉन-म्यूजिक वीडियो के लिए ही काम करेगी. यानी अगर आप म्यूजिक वीडियो चला रहे हैं, तो यह फीचर मुफ्त में एक्टिव नहीं होगा.

PiP फीचर कैसे करता है काम

PiP फीचर का इस्तेमाल बेहद आसान है और इसे समझने में कोई परेशानी नहीं होती. आपको बस YouTube ऐप पर कोई वीडियो प्ले करना है और फिर होम बटन दबाकर या ऐप से बाहर निकल जाना है. इसके बाद वीडियो अपने आप एक छोटे फ्लोटिंग विंडो में चलने लगेगा. इस विंडो को आप स्क्रीन पर कहीं भी मूव कर सकते हैं और जरूरत के हिसाब से छोटा-बड़ा भी कर सकते हैं. इसमें प्ले और पॉज जैसे बेसिक कंट्रोल्स भी मिलते हैं, जिससे वीडियो कंट्रोल करना आसान रहता है.

विज्ञापन

प्रीमियम यूजर्स के लिए क्या बदला

इस नए अपडेट का प्रीमियम यूजर्स पर कोई असर नहीं पड़ेगा. जो लोग पहले से YouTube Premium का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें म्यूजिक और नॉन-म्यूजिक दोनों तरह के कंटेंट पर PiP फीचर पहले की तरह मिलता रहेगा. वहीं Premium Lite यूजर्स को भी नॉन-म्यूजिक कंटेंट के लिए यह सुविधा मिलती रहेगी.

धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचेगा अपडेट

कंपनी के मुताबिक, यह फीचर अभी रोलआउट फेज में है और आने वाले महीनों में सभी यूजर्स तक पहुंच जाएगा. इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अब यूजर्स वीडियो देखते हुए आराम से दूसरे ऐप्स भी इस्तेमाल कर पाएंगे. यानी मल्टीटास्किंग पहले से ज्यादा आसान और स्मूद हो जाएगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- करोड़ों Jio यूजर्स की मौज, 72 दिन वाले इस सस्ते प्लान ने मिल रहा 164GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola