करोड़ों Jio यूजर्स की मौज, 72 दिन वाले इस सस्ते प्लान ने मिल रहा 164GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग
अगर आप बार-बार रिचार्ज से परेशान हैं, तो Jio का ये वाला प्लान आपके लिए परफेक्ट हो सकता है. 72 दिनों की वैलिडिटी के साथ इसमें 164GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं. जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Reliance Jio देश की नंबर वन टेलीकॉम कंपनी है, जिसके करीब 51 करोड़ यूजर्स हैं. अपने ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कंपनी कई तरह के किफायती प्लान्स ऑफर करती है. यूजर्स को बार-बार रिचार्ज की परेशानी न हो, इसके लिए Reliance Jio ने 56 दिन, 70 दिन, 84 दिन और 90 दिन तक की वैलिडिटी वाले कई प्लान्स अपनी लिस्ट में शामिल किए हैं.
749 वाला प्लान
2 / 5अगर आपको ज्यादा इंटरनेट डेटा चाहिए, तो कंपनी ऐसे प्लान्स भी देती है जिनमें रेगुलर डेटा के साथ एक्स्ट्रा डेटा का फायदा भी मिलता है. इसमें Jio का 749 रुपये का प्रीपेड प्लान काफी पॉपुलर है. इसमें यूजर्स को 72 दिनों की लंबी वैलिडिटी दी जाती है.
कॉलिंग में पूरी आजादी- फ्री SMS का फायदा
3 / 5इस प्लान के साथ आप लगभग ढाई महीने तक रिचार्ज की चिंता से मुक्त रह सकते हैं. इसमें 72 दिनों तक सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है. कॉलिंग के अलावा यूजर्स को रोजाना 100 फ्री SMS भी मिलते हैं, जिससे आप 72 दिनों तक बिना अतिरिक्त खर्च के मैसेजिंग कर सकते हैं.
डेटा बेनेफिट्स
4 / 5इस प्लान में कुल 144GB डेटा दिया जाता है, यानी हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा इस्तेमाल किया जा सकता है.
एक्स्ट्रा डेटा का बोनस
5 / 5इस प्लान की खास बात यह है कि 144GB डेटा के अलावा 20GB अतिरिक्त डेटा भी मिलता है. यानी पूरी वैलिडिटी के दौरान आप कुल 164GB डेटा का फायदा उठा सकते हैं.