YouTube इन दिनों अपने प्लेटफॉर्म्स पर लगातार नए फीचर्स उपलब्ध करवाने पर काम कर रहा है। इसी क्रम में कंपनी अब ऑनलाइन गेमिंग लाने पर तेजी से काम कर रही है। इस फीचर अपडेट के जारी होने के बाद यूजर्स यूट्यूब ऐप के माध्यम से गेम भी खेल सकेंगे। इस ऑनलाइन गेमिंग फीचर को ‘प्लेएबल्स’ कहा जा रहा है।
Google कर रहा है नए YouTube फीचर की इंटरनल टेस्टिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म ऑनलाइन गेम ऑफरिंग का टेस्ट कर रहा है, जो यूजर्स को डेस्कटॉप पर YouTube वेबसाइट या आईओएस और एंड्रॉइड डिवाइस के जरिए यूट्यूब ऐप के माध्यम से गेम खेलने की सुविधा देगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि “गूगल के कर्मचारियों को भेजे गए एक ईमेल के अनुसार, यूट्यूब ऑनलाइन गेम खेलने के लिए आंतरिक रूप से प्रोडक्ट की टेस्टिंग कर रहा है। यह वीडियो होस्टिंग से आगे बढ़कर उन गेम्स की ओर बढ़ने की गूगल की महत्वाकांक्षाओं का संकेत देता है जिन्हें यूजर्स के बीच आसानी से खेला और शेयर किया जा सकता है।”
यह भी पढ़ें: Android TV पर भी कर सकेंगे शॉपिंग, Google ने जारी किया नया Shop Tab
यूट्यूब पहले से ही गेमर्स के लिए पॉपुलर डेस्टिनेशन है। नई गेमिंग ऑफरिंग में स्टैक बाउंस जैसे आर्केड-स्टाइल के गेम शामिल होंगे, जहां प्लेयर्स ईंटों की परतों को तोड़ने के लिए बाउंसिंग बॉल का इस्तेमाल करते हैं। कंपनी के स्पोक्सपर्सन ने कहा कि यूट्यूब गेमिंग पर लंबे समय से अपना फोकस कर रहा है। कंपनी ने कहा कि , “हम हमेशा नए फीचर्स के साथ प्रयोग करते रहते हैं लेकिन अभी घोषणा करने के लिए हमारे पास कुछ भी नहीं है।”
यूट्यूब पर गेमिंग एक्सपेरिमेंट ऐसे समय में शुरु हुआ है जब गूगल ने इस साल की शुरुआत में स्टेडिया नामक अपनी क्लाउड गेमिंग सर्विस बंद कर दी थी, क्योंकि यह यूजर्स के बीच लोकप्रियता हासिल करने में विफल रही थी। उल्लेखनीय है कि इस समय स्ट्रीमिंग जायंट नेटफ्लिक्स भी गेमिंग की दुनिया में एंट्री कर रहा है। ऐसे में यूट्यूब के लिए कई नई चुनौतियां भी सामने आएंगी।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
14 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
15 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
18 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
19 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
21 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines