youtube

YouTube चैनल को शुरू और मोनेटाइज कैसे करें? यह है सबसे आसान तरीका

Youtube Channel: अगर आप भी यूट्यूब चैनल को शुरू करना चाहते हैं या फिर चैनल को मोनेटाइज करना चाहते हैं तो आपको यह खबर जरूर पढ़नी चाहिए।

YouTube Channel Ko Shuru Aur Monetization Kaise Karen : अगर आप भी यूट्यूब चैनल खोलना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। पिछले कुछ सालों से यूट्यूब लोगों के लिए अपनी प्रतिभा को दिखाने के लिए सबसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्मों में से एक है। इसके जरिए लोगों को अपना नाम बनाने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं कि यूट्यूब चैनल को शुरू और मोनेटाइज कैसे करें….

यूट्यूब चैनल कैसे बनाएं?

यूट्यूब चैनल बनाना बिल्कुल आसान है। आप अपने गूगल अकाउंट का उपयोग करते हुए YouTube में साइन इन करें। ऊपरी दाएं कोने में यूजर्स आइकन पर क्लिक करें और Create a Channel सेलेक्ट करें। चैनल का नाम लिखने के बाद प्रोफाइल और कवर फोटो को सेलेक्ट करें। इसके बाद अपनी वेबसाइट या सोशल मीडिया प्रोफाइल में विवरण और लिंक जोड़कर चैनल को कस्टमाइज करें। अब आप चैनल में वीडियो अपलोड कर सकते हैं।

यूट्यूब पर पैसे कैसे कमाएं?

यूट्यूब पर पैसे कमाने के लिए यूजर्स को यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम यानी वाईपीपी में स्वीकार किया जाना जरूरी है। वाईपीपी में शामिल होने के लिए आपके यूट्यूब चैनल पर पिछले एक साल यानी 12 महीनों में 1000 सब्सक्राइबर और 4000 घंटे वॉच टाइम होना चाहिए। पिछले 90 दिनों में कम से कम 3 वीडियो अपलोड करना जरूरी है। यह भी ध्यान रखना होगा कि आपका चैनल यूट्यूब के गाइडलाइन और शर्तों का पालन करता रहे। अगर आप यूट्यूब की इन शर्तों का पालन करते हैं तो आप पैसे कमाने के लिए यूट्यूब स्टूडियो में Apply कर सकते हैं। यूट्यूब आपकी रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट करने से पहले आपके चैनल की समीक्षा करेगा कि यह उसकी नीतियों और दिशा-निर्देशों के तहत है या नहीं।

यूट्यूब चैनल के मोनेटाइजेशन के लिए कैसे करें आवेदन?

अपने यूट्यूब स्टूडियो में साइन इन करने के बाद नेविगेशन बार में कंटेंट पर क्लिक करें और वह वीडियो चुनें, जिसे आप मोनेटाइज करना चाहते हैं। बाएं मेनू में मोनेटाइजेशन पर क्लिक करें। इसके बाद Start पर क्लिक करने के बाद अपना ऐडसेंस अकाउंट सेट करने के लिए निर्देशों का पालन करें।

यूट्यूब पर कमाई करने के अन्य तरीके

यूट्यूब पर स्पॉन्शरशिप, मर्चंडिश, एफिलिएट मार्केटिंग, यूट्यूब प्रीमियम, यूट्यूब रेड ओरिजिनल्स और प्रोडक्ट सेल्स के जरिए भी पैसे कमाए जा सकते हैं। स्पॉन्शरशिप के जरिए आप ब्रांड्स से संपर्क कर सकते हैं। ब्रांड्स को ऐसे क्रिएटर की तलाश रहती है, जिसके चैनल पर ज्यादा व्यूज और सब्सक्राइबर्स हों।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ