हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

YouTube पर अब छिप नहीं पाएंगे AI वीडियो! बिना बताए भी लग जाएगा लेबल, कंपनी का बड़ा ऐलान

YouTube ने AI वीडियो को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब प्लेटफॉर्म खुद AI-जनरेटेड वीडियो की पहचान करेगा और उन पर ऑटोमैटिक लेबल लगाएगा, चाहे क्रिएटर ने इसकी जानकारी दी हो या नहीं.

विज्ञापन
अब YouTube पर नहीं छिपेंगे AI वीडियो! बिना बताए भी लग जाएगा लेबल.

YouTube AI Video Label: YouTube पर पिछले कुछ समय से AI से बने वीडियो की बाढ़ सी आ गई है. कई ऐसे चैनल तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनका पूरा कंटेंट AI की मदद से तैयार किया जाता है. कभी किसी नेता की नकली आवाज, तो कभी बिल्कुल असली जैसे दिखने वाले वीडियो लोगों को आसानी से भ्रमित कर देते हैं. अब इसी बढ़ते ट्रेंड को देखते हुए YouTube ने बड़ा फैसला लिया है. कंपनी अब खुद AI वीडियो की पहचान करेगी और उन पर ऑटोमैटिक लेबल लगाएगी, चाहे क्रिएटर ने इसकी जानकारी दी हो या नहीं.

अब YouTube खुद पहचानेगा AI वीडियो

अब तक YouTube पर AI से बने वीडियो पर लेबल तभी दिखाई देता था, जब वीडियो अपलोड करने वाला खुद यह बताता था कि उसने AI का इस्तेमाल किया है. लेकिन अब कंपनी ने नई ऑटो-डिटेक्शन सिस्टम शुरू करने का ऐलान किया है. YouTube का कहना है कि प्लेटफॉर्म नए “इंटरनल सिग्नल्स” का इस्तेमाल करेगा, जिनकी मदद से AI से तैयार वीडियो की पहचान की जाएगी. अगर किसी वीडियो में काफी ज्यादा फोटोरियलिस्टिक AI यूज पाया जाता है, तो उस पर अपने आप AI लेबल दिखने लगेगा.

किन वीडियो पर लगेगा AI लेबल?

कंपनी ने साफ किया है कि फिलहाल यह फीचर सिर्फ उन वीडियो के लिए लागू होगा, जो देखने में पूरी तरह असली लगते हैं लेकिन उन्हें AI की मदद से बनाया गया होता है. यानी कार्टून, एनिमेशन या हल्के AI एडिट वाले वीडियो पर अभी ऑटो लेबल नहीं लगाया जाएगा. अगर किसी वीडियो को गलती से AI वीडियो मान लिया जाता है, तो क्रिएटर YouTube Studio में जाकर उसका डिस्क्लोजर स्टेटस बदल सकेंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- 43°C रोज चल रहा AC, जानें 1 टन और 1.5 टन AC दिनभर चलाने पर कितने यूनिट बिजली खाता है?

कुछ वीडियो पर हमेशा रहेगा AI टैग

YouTube के मुताबिक कुछ तरह के कंटेंट पर AI डिस्क्लोजर हमेशा दिखाई देगा. इसमें कंपनी के अपने AI टूल्स जैसे Veo और Dream Screen से बने वीडियो शामिल हैं. इसके अलावा जिन वीडियो में C2PA मेटाडेटा मौजूद होगा और जो पूरी तरह जनरेटिव AI से तैयार किए गए होंगे, उन पर भी स्थायी AI लेबल दिखाई देगा.

विज्ञापन

कमाई और रिकमेंडेशन पर नहीं पड़ेगा असर

कंपनी ने साफ किया है कि AI लेबल लगने का मतलब यह नहीं है कि वीडियो की कमाई कम हो जाएगी या उसे कम लोगों तक पहुंचाया जाएगा. YouTube के अनुसार AI डिस्क्लोजर सिर्फ दर्शकों को जानकारी देने के लिए होगा ताकि लोग समझ सकें कि वीडियो में AI का इस्तेमाल किया गया है.

अब ज्यादा साफ दिखाई देंगे AI लेबल

YouTube अब AI लेबल को पहले से ज्यादा स्पष्ट तरीके से दिखाने जा रहा है. लॉन्ग वीडियो में यह लेबल वीडियो प्लेयर के नीचे और डिस्क्रिप्शन के ऊपर दिखाई देगा. वहीं Shorts वीडियो में AI लेबल सीधे वीडियो पर ओवरले के रूप में नजर आएगा, ताकि दर्शकों को तुरंत पता चल सके कि कंटेंट AI की मदद से बनाया गया है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- क्या आप भी कई दिनों तक फोन Off नहीं करते, इसे हर हफ्ते बंद करने से क्या होगा?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola