अब किसी भी भाषा का वीडियो समझना होगा आसान, YouTube पर आया कमाल का फीचर

अब YouTube पर भाषा कोई बाधा नहीं बनेगी. कंपनी ने अपने AI ऑटो-डबिंग फीचर को सभी यूजर्स के लिए शुरू कर दिया है. अब आप विदेशी भाषा के वीडियो भी अपनी पसंद की भाषा में सुन सकेंगे, वो भी नेचुरल आवाज और बेहतर एक्सपीरियंस के साथ.

YouTube

YouTube का ऑटो-डबिंग फीचर अब सभी के लिए. (Photo-Freepik)

Youtube AI Auto Dubbing Feature: YouTube अब भाषा की दीवार को लगभग खत्म करने की तैयारी में है. कंपनी ने अपने AI-पावर्ड ऑटो-डबिंग फीचर को सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कर दिया है. इस फीचर की मदद से अब किसी भी वीडियो की आवाज को दूसरी भाषा में अपने-आप बदला जा सकेगा, ताकि अलग-अलग भाषाएं बोलने वाले लोग भी आसानी से कंटेंट समझ सकें.

विज्ञापन

अब सभी यूजर्स के लिए ऑटो-डबिंग

YouTube का यह फीचर पहली बार 2023 में VideoCon के दौरान पायलट प्रोजेक्ट के रूप में पेश किया गया था. बाद में 2024 में इसे ज्ञान और जानकारी से जुड़े वीडियो के लिए शुरू किया गया. अब कंपनी ने इसे सभी नॉन-म्यूजिक वीडियो और सभी चैनलों के लिए रोलआउट कर दिया है, जिससे ज्यादा लोग अपनी पसंद की भाषा में वीडियो देख सकेंगे.

विज्ञापन

27 भाषाओं का मिलेगा सपोर्ट

नए अपडेट के साथ ऑटो-डबिंग अब कुल 27 भाषाओं को सपोर्ट करता है. इसका मतलब है कि अगर कोई वीडियो किसी दूसरी भाषा में अपलोड किया गया है, तो दर्शक उसे अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकते हैं. इससे ग्लोबल ऑडियंस के लिए कंटेंट देखना और समझना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा.

विज्ञापन

लाखों लोग कर रहे हैं इस्तेमाल

YouTube के मुताबिक, दिसंबर 2025 में रोजाना औसतन 60 लाख से ज्यादा लोग कम से कम 10 मिनट तक ऑटो-डब्ड कंटेंट देख रहे थे. कंपनी अब डबिंग की आवाज को और ज्यादा प्राकृतिक बनाने पर काम कर रही है, ताकि ऑडियो रोबोटिक न लगे और देखने का अनुभव बेहतर हो.

विज्ञापन

नई Expressive Speech तकनीक

डबिंग को और वास्तविक बनाने के लिए YouTube ने Expressive Speech फीचर लॉन्च किया है. यह फिलहाल आठ भाषाओं अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, हिंदी, इंडोनेशियाई, इटालियन, पुर्तगाली और स्पेनिश में उपलब्ध है. इसका मकसद क्रिएटर की आवाज की भावना और ऊर्जा को बनाए रखना है.

विज्ञापन
Photo Credit-Youtube

Preferred Language का नया विकल्प

कंपनी ने यह भी माना कि पहले यूजर के अकाउंट की डिफॉल्ट भाषा के आधार पर डबिंग दिखाना हर किसी के लिए सुविधाजनक नहीं था. अब इसके लिए Preferred Language सेटिंग दी गई है, जिससे यूजर अपनी पसंद की भाषा चुन सकते हैं या चाहें तो ऑटो-डबिंग को पूरी तरह बंद भी कर सकते हैं.

विज्ञापन

लिप-सिंक फीचर की भी टेस्टिंग

YouTube एक नए लिप-सिंक फीचर की भी टेस्टिंग कर रहा है. इसमें अनुवाद की गई आवाज को बोलने वाले के होंठों की मूवमेंट के साथ मैच किया जाएगा, जिससे वीडियो ज्यादा वास्तविक और आकर्षक लगेगा. ऐसा फीचर पहले से Instagram और Facebook Reels में देखा जा चुका है.

विज्ञापन

किन वीडियो पर नहीं मिलेगा फीचर

YouTube ने साफ किया है कि सभी वीडियो पर ऑटो-डबिंग लागू नहीं होगा. सिस्टम अपने-आप ऐसे वीडियो पहचान लेता है जिन पर डबिंग जरूरी नहीं है, जैसे म्यूजिक वीडियो या साइलेंट व्लॉग. इससे फीचर का इस्तेमाल केवल उन कंटेंट पर होगा जहां इसकी वास्तव में जरूरत है.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ