---विज्ञापन---

WhatsApp पर आ रहा धांसू अपडेट, हर किसी के लिए लगा सकेंगे अलग-अलग स्टेटस, जानें कैसे

WhatsApp जल्द अपने स्टेटस फीचर में बड़ा बदलाव करने जा रहा है. नए Custom Lists फीचर से यूजर्स अलग-अलग लोगों के लिए अलग स्टेटस शेयर कर पाएंगे. अब फैमिली, दोस्त और ऑफिस के लिए अलग स्टोरी बनाना होगा आसान, वो भी बिना किसी को ब्लॉक किए.

WhatsApp New Feature: WhatsApp अपने करोड़ों यूजर्स के लिए स्टेटस फीचर को पहले से ज्यादा स्मार्ट और पर्सनल बनाने की तैयारी में है. अब तक स्टेटस शेयर करते समय आपके पास सीमित विकल्प होते थे, लेकिन जल्द ही यह बदलने वाला है. नए अपडेट के बाद आप खुद तय कर पाएंगे कि कौन सा स्टेटस किसे दिखाना है, वो भी बिना किसी को ब्लॉक किए.

Custom Lists से मिलेगा पूरा कंट्रोल

फिलहाल WhatsApp में स्टेटस शेयर करने के लिए सिर्फ तीन विकल्प मिलते हैं – My Contacts, My Contacts Except और Only Share With. लेकिन आने वाले फीचर Custom Lists के जरिए यूजर्स अलग-अलग लोगों के लिए अलग लिस्ट बना सकेंगे. यानी परिवार, दोस्त और ऑफिस के लिए अलग-अलग स्टेटस आसानी से शेयर किए जा सकेंगे.

---विज्ञापन---

फैमिली और ऑफिस स्टेटस होंगे अलग-अलग

अगर आप चाहते हैं कि आपका फैमिली से जुड़ा स्टेटस सिर्फ घर वालों को दिखे और ऑफिस से जुड़ा अपडेट सिर्फ आपके कलीग्स देखें, तो यह फीचर आपके बहुत काम आएगा. Custom Lists की मदद से एक ही स्टेटस सभी को दिखाने की मजबूरी खत्म हो जाएगी.

---विज्ञापन---

नाम और Emoji से पहचान होगी आसान

WhatsApp इस फीचर को और यूजर-फ्रेंडली बनाने के लिए हर Custom List में नाम और Emoji जोड़ने का विकल्प भी देगा. इससे यूजर्स आसानी से पहचान पाएंगे कि कौन सी लिस्ट किसके लिए बनाई गई है और स्टेटस शेयर करते वक्त कोई कन्फ्यूजन नहीं होगा.

---विज्ञापन---

प्राइवेसी को लेकर WhatsApp ने किया साफ

WhatsApp ने यह भी साफ किया है कि अगर आप किसी व्यक्ति को किसी लिस्ट से हटा देते हैं, तो वह पहले से शेयर किया गया स्टेटस देख पाएगा. हालांकि, इसके बाद जो नए स्टेटस शेयर किए जाएंगे, वे उस व्यक्ति को दिखाई नहीं देंगे.

---विज्ञापन---

बिना ब्लॉक किए मिलेगी पूरी आजादी

यह नया फीचर WhatsApp की मौजूदा प्राइवेसी सेटिंग्स को और मजबूत बनाएगा. यूजर्स बिना किसी को ब्लॉक किए यह तय कर सकेंगे कि कौन उनका स्टेटस देख सकता है और कौन नहीं. फिलहाल इस फीचर का रोलआउट शुरू नहीं हुआ है, लेकिन आने वाले अपडेट्स में इसके शामिल होने की उम्मीद है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- नहीं बदलेगा iPhone 18 का लुक? लीक रिपोर्ट में खुलासा, क्या है Apple की अगली चाल

First published on: Feb 06, 2026 02:13 PM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola