Youtube Ad Blocker: अगर आप भी YouTube पर विज्ञापनों से परेशान हैं तो अब आपको प्रीमियम प्लान ही खरीदना पड़ेगा, क्योंकि अब कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है। YouTube उन यूजर्स पर नकेल कस रहा है जो ऐड ब्लॉकर का यूज करके ऐड फ्री YouTube का यूज कर रहे हैं। वहीं अगर आप ऐसा करते हुए पकड़े गए तो यूट्यूब आपको प्लेटफार्म से ब्लॉक भी कर सकता है।
ऐड रेवेन्यू पर निर्भर YouTube
बता दें कि YouTube ऐड रेवेन्यू पर बहुत ज्यादा निर्भर करता है, वहीं कई यूजर्स मेम्बरशिप के लिए आज भी भुगतान करने को तैयार नहीं हैं, यही कारण है कि वे ऐड ब्लॉकर का यूज करते हैं। इससे YouTube के लिए रेवेन्यू बनाना काफी मुश्किल भरा काम साबित हो रहा है, जो Google के वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म के लिए पहले से ही एक चुनौती बना हुआ है।
ये भी पढ़ें : X Subscription Plans: एक्स प्रीमियम लेने से पहले देख लें पूरी Price List, सिर्फ 244 रुपये में मिल रहे धांसू फीचर्स
खरीदना पड़ेगा YouTube Premium
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ऐड ब्लॉकर पर नकेल कसने के अपने प्रयासों को व्यापक बना रही है। अब यूजर्स को या तो विज्ञापनों की अनुमति देनी होगी या YouTube प्रीमियम खरीदना होगा। हालांकि ये फैसला यूजर्स को प्रीमियम मेम्बरशिप लेने के लिए प्रोत्साहित करेगा। कई Reddit यूजर्स ने भी पोस्ट करते हुए बताया कि उन्होने पहले ऐड ब्लॉकर को ऑन किया और वीडियो प्ले किया जिसके बाद कंपनी की ओर से एक पॉप अप मैसेज शो हो रहा है। जिसमें ऐड ब्लॉकर को बंद करने के लिए कहा जा रहा है।
3 वीडियो के बाद प्लेटफॉर्म कर देगा ब्लॉक
साथ ही मैसेज में ये भी बताया गया है कि 3 वीडियो के बाद आपको वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म से ब्लॉक कर दिया जाएगा। हालांकि ऐसा होने पर यूट्यूब कब तक ब्लॉक रहेगा इसकी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। एक रेडिट यूजर ने इसका स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। कंपनी ने पहले ही इसकी पुष्टि कर दी थी कि वह जून की शुरुआत में ऐड ब्लॉकर यूज करने वाले यूजर्स पर जल्द ही कड़ी कार्रवाई करेंगे। अब कंपनी ऐड ब्लॉकर चालू होने पर कुछ वीडियो को चलने से भी रोक रही है।
संबंधित खबरें
क्या गलती से किसी अकाउंट में भेजे पैसों का रिफंड मिल सकता है?
1 day agoWhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! आ गया धांसू फीचर
1 day agoJio यूजर्स की मौज! एक रिचार्ज पर मिलेगा दूसरा प्लान फ्री, जानें कैसे
1 day agoएक्सटेंशन बोर्ड में एक साथ कितने गैजेट्स लगाना है सेफ?
1 day agoiPhone असली है या नकली कैसे पता करें? यहां जानें तरीके
1 day agoप्रोटेस्ट से आया आइडिया, इंटरनेट पर छाए 'जंतर-मंतर चलो' जैसे कई वीडियो गेम
2 days agoVi का नया फैमिली प्लान लॉन्च, 4 मेंबर्स के साथ शेयर कर सकेंगे डेटा
2 days agoकैसे चेक करें कि आपका वाई-फाई कौन इस्तेमाल कर रहा है?
2 days agoबिना RAM बढ़ाए स्लो लैपटॉप को ऐसे करें फास्ट, फॉलो करें ये टिप्स
2 days agoiPhone Duo की बुकिंग आज से, 4.49 लाख वाला फोन ऐसे करें प्री-ऑर्डर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines