YouTube Ad Blocker : YouTube ने पहले ही उन यूजर्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है जो विज्ञापनों से बचने के लिए इन दिनों Ad ब्लॉकर्स का यूज कर रहे हैं। पहले, YouTube ने Ad ब्लॉकर्स को रोकने के लिए कई यूजर्स को शुरुआत में पॉपअप मैसेज भेजे थे। इतना ही नहीं, बल्कि YouTube ने यूजर्स को अपने प्लेटफार्म से बैन भी करना शुरू कर दिया था जो लोग Ad ब्लॉकर्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब, कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि YouTube उन यूजर्स के आटोमेटिक वीडियो को रिवाइंड या बंद कर रहा है जो Ad ब्लॉकर्स का यूज कर रहे हैं।
Reddit पर यूजर्स ने दी जानकारी
9to5Google के अनुसार, कुछ Reddit यूजर्स ने भी इसकी जानकारी दी है। जिसमें कुछ लोगों ने कहा है कि वीडियो स्ट्रीम करते समय अपने आप रिवाइंड या बंद हो रही है, कभी-कभी तो वीडियो एक लूप में फंस जाती है। अगर यूजर इसे दोबारा प्ले करने की कोशिश करते हैं, तो प्लेटफार्म एक पल के लिए वीडियो दिखाता है और कई बार बंद भी हो जाता है। SDHD4K द्वारा Reddit पर सबमिट किए गए एक वीडियो में, YouTube वीडियो उनके फोन में रूकती दिखाई दे रही है जो Ad ब्लॉकर्स का यूज कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Xiaomi ला रहा है दो Selfie Camera वाला स्मार्टफोन
बिना ऑडियो के चल रहे हैं वीडियो
कुछ यूजर्स ने यह भी दावा किया है कि Ad ब्लॉकर्स अनइंस्टॉल होने तक वीडियो बिना ऑडियो के चलते हैं। वॉल्यूम ऑन और ऑफ करने से वीडियो का ऑडियो कुछ मिनटों के लिए बंद हो जाता है। यूजर्स ने बताया है कि जब वे Ad ब्लॉकर्स का यूज करते हैं, तो YouTube वीडियो सही ढंग से काम नहीं करते हैं। कुछ यूजर्स का मानना है कि यह एक एडब्लॉक इशू है, जबकि अन्य का मानना है कि YouTube जानबूझकर Ad ब्लॉकर्स को रोकने के लिए इस तरह की कार्रवाई कर रहा है।
वीडियो लोड टाइम को बढ़ाया
इस बीच, Google के स्वामित्व वाले YouTube का कहना है है कि Ad ब्लॉकर्स उनकी टर्म्स एंड पॉलिसीस का उल्लंघन करते हैं और इससे क्रिएटर्स को काफी नुकसान होता है। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने Ad ब्लॉकर्स का यूज करने वाले यूजर्स के लिए वीडियो लोड टाइम को बढ़ा दिया था। ऐसा लगता है कि YouTube चाहता है कि उसके यूजर्स विज्ञापन देखें या Ad-Free एक्सपीरियंस लेने के लिए वे YouTube प्रीमियम लें।
संबंधित खबरें
क्या गलती से किसी अकाउंट में भेजे पैसों का रिफंड मिल सकता है?
1 day agoWhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! आ गया धांसू फीचर
1 day agoJio यूजर्स की मौज! एक रिचार्ज पर मिलेगा दूसरा प्लान फ्री, जानें कैसे
1 day agoएक्सटेंशन बोर्ड में एक साथ कितने गैजेट्स लगाना है सेफ?
1 day agoiPhone असली है या नकली कैसे पता करें? यहां जानें तरीके
1 day agoप्रोटेस्ट से आया आइडिया, इंटरनेट पर छाए 'जंतर-मंतर चलो' जैसे कई वीडियो गेम
2 days agoVi का नया फैमिली प्लान लॉन्च, 4 मेंबर्स के साथ शेयर कर सकेंगे डेटा
2 days agoकैसे चेक करें कि आपका वाई-फाई कौन इस्तेमाल कर रहा है?
2 days agoबिना RAM बढ़ाए स्लो लैपटॉप को ऐसे करें फास्ट, फॉलो करें ये टिप्स
2 days agoiPhone Duo की बुकिंग आज से, 4.49 लाख वाला फोन ऐसे करें प्री-ऑर्डर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines