Yellow iPhone 14 Price Cut Offers: दिग्गज फोन निर्माता कंपनी एप्पल ने साल 2022 में अपना आईफोन 14 सीरीज लॉन्च किया था। जबकि, फरवरी में कंपनी द्वारा इसका नया कलर वेरिएंट पेश किया गया। एप्पल की ओर से iPhone 14 सीरीज का नया कलर येलो मार्केट में उतारा गया। हालांकि, फीचर्स और कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया।
लुक के मामले में नया कलर काफी क्लासी है, जिसे खरीदने की इच्छा अगर आपकी भी है तो आप इसे अब सस्ते में खरीद सकते हैं। येलो कलर वेरिएंट का आईफोन 14 अपनी कीमत से काफी कम में मिल रहा है। ऑफर्स के जरिए आप इसे 42 हजार से कम में खरीद सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
और पढ़िए – Best Data Plan: सिर्फ 232 में पाएं रोजाना 2.5GB डेटा, कॉलिंग और भी बहुत कुछ
Yellow iPhone 14 कहां मिल रहा है सस्ता?
येलो कलर का आईफोन 14 आप फ्लिपकार्ट के माध्यम से कम कीमत में खरीद सकते हैं। इसकी असल कीमत 79,900 रुपये है, लेकिन फ्लिपकार्ट पर इसे 71,999 रुपये में बेचा जा रहा है। फ्लिपकार्ट पर आईफोन 14 (येलो) के 128 जीबी वेरिएंट 9 प्रतिशत छूट के साथ लिस्टेड है। आप चाहें तो बैंक और एक्सचेंज ऑफर के जरिए फोन को अधिक छूट के साथ पा सकते हैं।
और पढ़िए – Upcoming Smartphones: आगामी महीनों में लॉन्च होंगे ये शानदार स्मार्टफोन, यहां देखें लिस्ट
Yellow iPhone 14 Bank Offers
अगर आप एचडीएफसी बैंक के कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 4,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा। इसका मतलब है कि आईफोन 14 का येलो कलर वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ऐपल इंडिया ई-स्टोर से सस्ते में उपलब्ध है। अन्य ऑफर्स की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के कार्ड से यूजर्स को 5 प्रतिशत का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
Yellow iPhone 14 Exchange Offers
आईफोन 14 का येलो वेरिएंट काफी कम कीमत में खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए एक्सचेंज ऑफर को अपना सकते हैं। आप पुराने फोन को एक्सचेंज करके 30 हजार रुपये तक बचा सकते हैं। बस सर्त है कि एक्सचेंज किया जा रहा फोन एक अच्छे कंडिशन और लेटेस्ट मॉडल लिस्ट में आता हो। अगर आप इस ऑफर को पाने में सफल रहे तो फोन की कीमत आपके लिए एचडीएफसी कार्ड के साथ 34 हजार रुपये कम हो सकती है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
Google का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
12 hrs agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
13 hrs agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
15 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
16 hrs agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
17 hrs agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 days agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 days agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines