हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Xiaomi के सस्ते Smart TV देख Sony और सैमसंग भी घबराया! 65-इंच वाले मॉडल का प्राइस बस इतना

Xiaomi X Pro QLED Series Smart TV: शाओमी ने भारत में आज स्मार्ट टीवी सेगमेंट में दो नई सीरीज पेश की हैं जिसमें 43-इंच से लेकर 65-इंच तक स्क्रीन साइज वाले 4K टीवी शामिल हैं। चलिए इसके बारे में जानें

विज्ञापन

Xiaomi X Pro QLED Series Smart TV: शाओमी ने स्मार्ट टीवी की दुनिया में दो नई सीरीज पेश की हैं। कंपनी स्मार्ट टीवी मार्केट में Sony और सैमसंग को टक्कर देती दिख रही है। फरवरी में Xiaomi X Pro सीरीज की शुरुआत के बाद, इसने आज दो नई सीरीज लॉन्च की हैं जिसमें Xiaomi X Pro QLED सीरीज और Xiaomi Smart TV X Series 2024 एडिशन शामिल है। दोनों सीरीज तीन अलग-अलग साइज में आती हैं।

जहां प्रो सीरीज 43-इंच स्मार्ट टीवी की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है, वहीं X सीरीज 2024 एडिशन उसी साइज में 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आती है। यह ध्यान रखना दिलचस्प है कि Pro QLED सीरीज की शुरुआत के साथ, कंपनी MagiQ फीचर भी पेश कर रही है, जिसका उद्देश्य यूजर्स के व्यूइंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना है। आइए दोनों डिवाइस और उनके स्पेक्स पर नजर डालते हैं।

Xiaomi X Pro QLED Series: कीमत

दोनों डिवाइस तीन अलग-अलग साइज में आते हैं। Xiaomi X Pro QLED सीरीज 43-इंच, 55-इंच और 65-इंच में आती है, वहीं दूसरी ओर Xiaomi Smart TV X Series 2024 एडिशन 43-इंच, 50-इंच और 55-इंच में आता है। Xioami X Pro QLED सीरीज की कीमत 43-इंच के लिए 29,999 रुपये से शुरू होती है। 55-इंच वाले वैरिएंट की कीमत 44,999 रुपये और 65-इंच वाले की कीमत 62,999 रुपये है।

Xiaomi Smart TV X Series 2024 Edition: कीमत

Xiaomi Smart TV X सीरीज की कीमत 43-इंच के लिए 24,999 रुपये से शुरू होती है। 50-इंच वाले वैरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 55-इंच वाले मॉडल की कीमत 35,999 रुपये है। कंपनी ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को 2,000 रुपये की छूट भी दे रही है। यह सेल 30 अगस्त से शुरू होगी। ये टीवी फ्लिपकार्ट, Amazon, mi वेबसाइट और Xioami रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होंगे।

Xiaomi X Pro QLED सीरीज

Xiaomi X Pro QLED स्मार्ट टीवी में 4K रिज़ॉल्यूशन के साथ 65-इंच QLED डिस्प्ले मिलती है, जिसमें MagiQ टेक्नोलॉजी है। माइक्रोसाइट के अनुसार, टीवी बहुत पतले बेजल के साथ ऑल-स्क्रीन डिजाइन के साथ आएंगे और इसमें मेटल फिनिश होगी।

ये भी पढ़ें : Google ने करोड़ों YouTube यूजर्स को दिया बड़ा झटका!

Xiaomi की 2024 X Pro QLED स्मार्ट टीवी सीरीज एक इमर्सिव सिनेमैटिक ऑडियो एक्सपीरियंस देती है। इनमें आपको 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज भी मिलती है। इसके अलावा, इसमें एक खास फीचर भी है जो IMDB रेटिंग को मूवी के साथ शो करेगा। नए Xiaomi X Pro QLED टीवी में 2 GB RAM है।

Xiaomi Smart TV X Series 2024 Edition

दूसरी तरफ Xiaomi स्मार्ट टीवी X सीरीज 2024 एडिशन में Google TV वाला इंटरफेस मिलता है। डिवाइस में डॉल्बी विजन और डॉल्बी ऑडियो का सपोर्ट मिलता है। तीनों ही नए मॉडल 4K स्क्रीन के साथ लॉन्च किए गए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें