Google ने करोड़ों YouTube यूजर्स को दिया बड़ा झटका! प्रीमियम प्लान्स किए महंगे; देखें नई प्राइस लिस्ट

YouTube Premium Plans Price Hike: गूगल ने करोड़ों यूट्यूब यूजर्स को बड़ा झटका दिया है। दरअसल कंपनी ने प्रीमियम प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। चलिए नए प्लान्स के बारे में जानें

YouTube Premium Plans Price Hike

YouTube Premium Plans Price Hike: क्या आप भी YouTube प्रीमियम इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। Google ने भारत में करोड़ों YouTube Premium यूजर्स को तगड़ा झटका दिया है। जी हां, कंपनी ने प्रीमियम प्लान्स महंगे कर दिए हैं। कंपनी ने प्लान्स की कीमतों में 58 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानें…

पहले ही लागू कर दी नई कीमतें

दरअसल, कंपनी ने स्टूडेंट, इंडिविजुअल और फैमिली प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है और नई कीमतें पहले से ही लागू कर दी गई हैं। YouTube ने भी इस बढ़ोतरी के बारे में यूजर्स को ईमेल भेजना शुरू कर दिया है, जहां यूजर्स को मेम्बरशिप जारी रखने के लिए नई कीमतों के साथ प्लान लेने के लिए कहा गया है।

YouTube प्रीमियम प्लान हुए इतने महंगे

YouTube प्रीमियम का मंथली स्टूडेंट प्लान 12.6 प्रतिशत की कीमत वृद्धि के साथ 79 रुपये से बढ़कर 89 रुपये का हो गया है, जबकि इंडिविजुअल मासिक प्लान 15 प्रतिशत की कीमत वृद्धि के साथ 129 रुपये से बढ़कर 149 रुपये हो गया है। वहीं, मंथली फैमिली प्लान 189 रुपये से बढ़कर 299 रुपये का हो गया है, जो अब 58 प्रतिशत अधिक महंगा हो गया है। इस प्लान में 5 लोगों को एक मेम्बरशिप पर YouTube प्रीमियम का इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है।

YouTube Premium

क्वार्टरली और इयरली प्लान्स भी हुए महंगे

अलग-अलग मंथली, क्वार्टरली और इयरली प्रीपेड प्लान की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है, जिनकी कीमत अब 159 रुपये, 459 रुपये और 1,490 रुपये हो गई है। ये नई कीमतें नए सब्सक्राइबर और मौजूदा प्रीमियम यूजर दोनों के लिए लागू कर दी गई हैं। YouTube प्रीमियम सब्सक्रिप्शन में ऐड फ्री स्ट्रीमिंग, 1080p पर हाई-बिटरेट स्ट्रीमिंग, ऑफलाइन डाउनलोड, बैकग्राउंड प्लेबैक और YouTube म्यूज़िक पर ऐड फ्री स्ट्रीमिंग जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ