Xiaomi Smart Band 7 NFC: शाओमी ने इस महीने की शुरुआत में अपने स्मार्ट बैंड 7 NFC को वैश्विक बाजार के लिए लॉन्च किया था। चीन में इसके आधिकारिक अनावरण के लगभग एक साल बाद वैश्विक लॉन्च हुआ। अब, पोलैंड सहित दुनिया भर के कुछ देशों में शाओमी के इस स्मार्टवॉच की बिक्री शुरू हो गई है। यहां हम आपको इसकी कीमत और फीचर्स की जानकारी देंगे।
Xiaomi Smart Band 7 NFC की क्या है कीमत?
पोलैंड में शाओमी के इस स्मार्ट बैंड 7 NFC की कीमत PLN 299 (~$71) रखी गई है। हालांकि, यूरोपिय बाजार में इसकी कीमत क्या है, इस बारे में जानकारी नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि यूरोप में स्मार्ट बैंड 7 एनएफसी की कीमत € 69.99 के आसपास हो सकती है।
और पढ़िए – Vivo T2 5G पर मिलेगी बंपर छूट! इस दिन से शुरू है बिक्री, जानें ऑफर्स
Xiaomi Smart Band 7 NFC के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
इस स्मार्टवॉच में 1.62 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 500 निट्स का पीक ब्राइटनेस लेवल प्रदान करता है। डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 490 x 192 पिक्सल है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 326 ppi है। इस वॉच में आपको 3-एक्सिस एक्सेलेरोमीटर, 3-एक्सिस गायरोस्कोप, पीपीजी हार्ट रेट सेंसर और एसपीओ2 सेंसर मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः Vivo X90 सीरीज की भारत में लॉन्चिंग डेट कंफर्म, जानें कीमत-फीचर्स
स्मार्ट बैंड 7 एनएफसी 110 से अधिक फिटनेस मोड्स से लैस है, जिसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग, ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग, स्ट्रेस ट्रैकिंग, मेंस्ट्रुअल साइकल मॉनिटरिंग सहित अन्य फीचर्स शामिल हैं।
Xiaomi Smart Band 7 NFC ब्लूटूथ 5.2 कनेक्टिविटी का उपयोग करता है और Mi फिटनेस ऐप के माध्यम से स्मार्टफोन के साथ जोड़ा जाता है, जिसे पहले Xiaomi Wear के नाम से जाना जाता था। 5 एटीएम की वाटर-रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ, डिवाइस एक बार फुल चार्ज होने पर दो सप्ताह तक चल सकता है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
WhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
11 hrs agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
16 hrs agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
18 hrs agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
2 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoविराट कोहली यूज करते हैं कौन-सा फोन? एक सेल्फी से खुला राज
4 days agoयूजर्स की मौज! Jio के इस ऑफर में फ्री मिल रहा 6 महीने का रिचार्ज
4 days agoAmazon या Flipkart किस सेल में ज्यादा सस्ता मिलेगा iPhone?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines