Foldable Smartphone: सैमसंग, ओप्पो सहित अन्य ब्रांडों के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को टक्कर देने के लिए शाओमी ने भी अपना एक नया मुड़ने वाला डिवाइस लॉन्च किया है, जो सुर्खियां बटोर रहा है। कंपनी का यह स्मार्टफोन 5 कैमरे और धांसू फीचर्स के साथ आता है।
दरअसल, शाओमी ने भारतीय बाजार में जो फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश किया है, उसका नाम मिक्स फोल्ड 3 है। यह क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 और एक पेरिस्कोप-स्टाइल टेलीफोटो सहित टॉप-शेल्फ हार्डवेयर पैक करता है। फिलहाल कंपनी ने इस फोन को चीन में पेश किया है।
Xiaomi Mix Fold 3 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
यह फोल्डेबल फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर के साथ आता है, जिसे LPDDR5x रैम, UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह कुल तीन स्टोरेज वेरिएंट में आता है। इसमें 12 GB RAM + 256 GB/16 GB RAM + 512 GB/16 GB RAM + 1TB स्टोरेज वेरिएंट शामिल है।
यह भी पढ़ेंः Samsung का 90 हजार वाला प्रीमियम फोन आधे से भी कम दाम में! धांसू Watch पर भी बंपर छूट
मिक्स फोल्ड 3 में 8.03 इंच का मेन स्क्रीन देखने को मिलता है, जो एक LTPO AMOLED डिस्प्ले है और यह डिस्प्ले 1916 x 2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें 1080 x 2520 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 6.56 इंच का AMOLED कवर स्क्रीन है। दोनों डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है और आपको इस फोन में साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा, जिसका इस्तेमाल करके आप अपने फोन को सुरक्षित रख सकते हैं।
कैमरे की बात करें तो मिक्स फोल्ड में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 20MP का इंटरनल कैमरा है। इसके रियर पैनल में OIS सपोर्ट के साथ 50MP का कैमरा, OIS और 3.2x ऑप्टिकल जूम के साथ 10 MP का टेलीफोटो स्नैपर, OIS और 5x ऑप्टिकल जूम के साथ 10 MP का पेरिस्कोप जूम कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस है।
4,800mAh की पावरफुल बैटरी से लैस यह डिवाइस 67W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है और यह MIUI 14-आधारित एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
क्या है कीमत?
कीमत की बात करें तो, 12GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल के लिए चीन में CNY 8,999 यानी भारतीय रुपये में लगभग 1,03,000 रुपये से शुरू होती है। जबकि, 16GB रैम + 512GB स्टोरेज और 16GB रैम + 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमशः CNY 9,999 (लगभग 1,14,500 रुपये) और CNY 10,999 (लगभग 1,26,600 रुपये) है।
यह भी पढ़ेंः 6GB रैम, 5000 mAh बैटरी वाला फोन 5000 रुपये सस्ते में, एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध
Oppo Find N2 और Samsung Galaxy Z Flip 5 5G को देगा टक्कर
फिलहाल कंपनी ने आधिकारिक तौर पर ये पुष्टि नहीं की है कि इस फोन को चीन के बाहर के बाजारों में लॉन्च की जाएगी या नहीं, लेकिन अगर लॉन्च होता है कि उम्मीद है यह सैमसंग के गैलेक्सी जेड फ्लिप 4 और ओप्पो के फाइंड एन 2 फोल्डेबल फोन को टक्कर देगा।
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
19 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
20 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
22 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines