POCO X5 Pro 5G: कम दाम में एक नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए पोको का एक्स 5 प्रो 5जी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। फ्लिपकार्ट पर इस फोन को 5000 रुपये फ्लैट डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। डिवाइस पर एक्सचेंज ऑफर के तहत भी भारी-भरकम छूट मिल रही है, जिसका लाभ लेकर इस फोन को महज 749 रुपये में खरीदा जा सकता है। ऑफर और इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स की पूरी जानकारी दी गई है।

POCO X5 Pro 5G को सस्ते में ले जाएं घर

शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर पोको एक्स 5 प्रो 5जी के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 19% डिस्काउंट के बाद 20,999 रुपये में खरीदने लिए लिस्ट किया गया है। यानी फोन को पूरे 5000 रुपये तक की छूट के साथ खरीद सकते हैं।

जहां तक एक्सचेंज ऑफर की बात है तो डिवाइस पर 20,250 रुपये तक की छूट मिल रही है। यानी एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ लेने बाद इस फोन की कीमत घटकर महज 749 रुपये रह जाएगी। है न कमाल का डील?

नोटः आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज बोनस आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगी।

POCO X5 Pro 5G: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

पोको का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 778G Processor द्वारा संचालित है, जिसे 8GB तक रैम और 256GB तक की स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह 5000 mAh Battery और 67W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। कैमरे की बात करें तो पोको एक्स 5 प्रो 5जी में फोटोग्राफी के लिए रियर में तीन कैमरे मिलते हैं, जिसमें 108MP के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 8MP का कैमरा और एक 2MP का कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा है। स्क्रीन की बात करें तो इसमें Full HD+ एमोलेड Display है, जिसका साइज 6.67 inch है।

इस फोन पर मिल रहा बंपर ऑफर

फ्लिपकार्ट पर Realme GT 2 पर भी बंपर ऑफर मिल रहा है। इसके 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की एमआरपी 39,999 रुपये है। लेकिन इस समय इसे 37% यानी 15 हजार रुपये तक की छूट के बाद 24,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। फोन पर 24 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी उपलब्ध है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ