Humanoid CyberOne Robot: टेक दुनिया में अपने स्मार्टफोन के कारण प्रसिद्ध कंपनी शाओमी ने CyberOne रोबोट पेश किया है, जो कि कंपनी का पहला ह्यूमनॉइड रोबोट है। इसमें कई खास फीचर्स हैं जो एक इंसान में देखे जा सकते हैं। मानवीय भावनाओं वाला ये CyberOne रोबोट इंसान जैसी हाइट का है, जो काम भी इंसानों की तरह करता है। आइए कंपनी के पहले ह्यूमनॉइड रोबोट CyberOne के बारे में जानते हैं।
Humanoid Robot CyberOne
इंसानों जैसी भावनाएं रखने वाला ह्यूमनॉइड रोबोट साइबरवन खुशी, गम समेत 45 तरह की मानवीय भावनाओं को समझ सकता है। इसकी लंबाई 5.8 फीट और वजन 52 किलो है। ये रोबोट डिजिटल और साइंस की दुनिया में बड़ी क्रान्ति के तौर पर देखा जा रहा है।
हाव-भाव को समझने की क्षमता
बातचीत को सुनने और समझने की क्षमता रखने वाला ये रोबोट व्यक्ति के हाव-भाव की पहचान भी कर सकता है। इसमें ओएलईडी मॉड्यूल है जिससे रोबोट चेहरे के भाव दिखा सकता है। इसमें 85 तरह के एनवायरमेंटल साउंड्स हैं।
ये रोबोट 3D में देख सकता है दुनिया
ह्यूमनॉइड रोबोट साइबरवन दुनिया को 3D में देख सकता है। शाओमी के सीईओ ली जून का कहना है कि इस रोबोट की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को कंपनी की लैब में ही तैयार किया गया है। रोबोट के दो हाथ और दो पैर हैं ये इंसानों की तरह चल सकता है।
और पढ़िए – Moto X30 Pro: आ गया मोस्ट अवेटेड 200MP कैमरे का स्मार्टफोन, जानिए कीमत और फीचर्स
चैटबॉट लैम्डा की चर्चाएं
आपको जानकारी के लिए बता दें कि गूगल के चैटबॉट लैम्डा (LaMDA) की बीच में काफी चर्चाएं हुईं थी। ये भी इंसानों की तरह सोचने का काम कर सकता है। LaMDA चैटबॉट खुद सोचकर आपकी भावनाओं को समझते हुए जवाब देता है।
संबंधित खबरें
पानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 hr agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
17 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
22 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines