Xiaomi 13 Ultra Launch Date Price in India: दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने दिसंबर 2022 में अपना शाओमी 13 (Xiaomi 13) और शाओमी 13 प्रो (Xiaomi 13 Pro) नामक फ्लैगशिप फोन चीन में पेश किया है। दोनों ही स्मार्टफोन ने ग्लोबल मार्केट में भी डेब्यू किया है।
वहीं, अब पिछले काफी समय से अफवाहों में घेरे शाओमी 13 अल्ट्रा (Xiaomi 13 Ultra) की लॉन्चिंग की पुष्टि हो गई है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की कि शाओमी 13 अल्ट्रा का अप्रैल में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इसकी लॉन्चिंग का कन्फर्मेशन चीनी मार्केट के लिए किया गया है।
और पढ़िए – iPhone 13 Pro Max को खरीदने की मची लूट, यहां मिल रहा है सिर्फ 14 हजार रुपये में!
कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट साझा किया है। इसमें दिख रहा है कि Xiaomi, Leica के साथ साझेदारी में, Xiaomi 13 Ultra पर बेहतरीन फोटोग्राफी अनुभव प्रदान करेगा। जैसा कि ब्रांड द्वारा पहले ही पुष्टि की जा चुकी है, 13 अल्ट्रा आने वाले महीनों में वैश्विक बाजार में डेब्यू करेगा।
Xiaomi 13 Ultra Specs (Rumoured)
अफवाहों में दावा किया गया है कि शाओमी 13 अल्ट्रा में 6.7-इंच E6 AMOLED LTPO डिस्प्ले होगा जो क्वाड एचडी + रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। ये स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 चिपसेट द्वारा संचालित होगा। ये फोन Android 13 OS और MIUI 14 के साथ होगा।
इसका बैक पैनल चार कैमरे के साथ होगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल कैमरा का लैस होगा। इसमें 1 इंच का सोनी IMX989 प्राइमरी कैमरा, एक टेलीफोटो कैमरा, एक अल्ट्रा-वाइड लेंस और एक पेरिस्कोप जूम लेंस शामिल होगा। फ्रंट में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा होगा।
और पढ़िए – Smart TV को फ्री में पाने का मौका! अपनाना होगा ये सस्ता रिचार्ज, डिटेल्स में जानें
ये फोन 90W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ हो सकता है, अभी तक इसकी बैटरी कैप्सिटी के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शाओमी 13 अल्ट्रा 11 अप्रैल या 18 अप्रैल को चीन में लॉन्च होगा। उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही आधिकारिक तौर पर तारीख की पुष्टि करेगी।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
Apple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
34 mins agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 hr agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
17 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
19 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
22 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines