Xiaomi 13 Series Launch Date Price in India: शाओमी 13 सीरीज को आगामी मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2023) के ठीक समय पर 26 फरवरी 2023 को वैश्विक बाजारों में लॉन्च किया गया। इसी दिन कंपनी की ओर से पुष्टि भी की गई कि शाओमी 13 प्रो (Xiaomi 13 Pro) भारत में जारी किया जाएगा।
आगामी स्मार्टफोन सीरीज के ग्लोबल वेरिएंट के बारे में जानकारी उनके डेब्यू से पहले ऑनलाइन लीक हो गई है। डिवाइजों को पहले भी उनकी वैश्विक उपलब्धता की ओर इशारा करते हुए कई प्रमाणन साइटों पर लिस्ट किया गया था। वहीं, अब शाओमी 13 सीरीज की कीमत, कलर और डिजाइन रेंडर ऑनलाइन लीक हो गए हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
और पढ़िए –MIUI 14 हुआ Xiaomi, Redmi और Poco के इन डिवाइस के लिए लॉन्च, जानिए क्या होगा खास
Xiaomi 13 Series Design Leaked
शाओमी 13 सीरीज को क्वालकॉम की लेटेस्ट जनरेशन का स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 SoC शक्ति प्रदान करेगा। टिप्सटर सुधांशु अंभोरे ने शाओमी 13 (Xiaomi 13) शाओमी 13 लाइट (Xiaomi 13 Lite) और शाओमी 13 प्रो (Xiaomi 13 Pro) की ग्लोबल कीमत और तीनों मॉडल के हाई-रिज़ॉल्यूशन रेंडर लीक किए हैं।
Xiaomi 13 Series Price Leaked
टिपस्टर के अनुसार शाओमी 13 के बेस स्टोरेज वैरिएंट की कीमत EUR 999 (करीब 88,700 रुपये) और शाओमी 13 प्रो की कीमत EUR 1299 (करीब 1,15,300 रुपये) होने की उम्मीद है। जबकि, शाओमी 13 लाइट की कीमत EUR 499 (लगभग 44,000 रुपये) होगी।
Xiaomi 13 Series Color Options Leaked
इसके अलावा कलर ऑप्शन्स का भी खुलासा हुआ है। शाओमी 13 प्रो को दो रंग विकल्पों- ब्लैक एंड व्हाइट में बेचा जाएगा, जबकि अंबोर के अनुसार शाओमी 13 को ग्रीन, ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट पेश किया जाएगा। वहीं, शाओमी 13 लाइट के ब्लैक, पिंक और ब्लू कलर ऑप्शन्स हो सकते है।
और पढ़िए –Nokia लाया 3 धांसू Smartphones, सभी है एक दूसरे से कई गुना बेहतर!
कंपनियों द्वारा लंबी अवधि की पार्टनरशिप पर साइन करने के बाद स्मार्टफोन की Xiaomi 13 सीरीज चीनी फोन निर्माण कंपनी की ओर से लीका ट्यून कैमरा सेटअप की सुविधा देने वाली पहली होगी। दो ब्रांडों ने पहले Xiaomi 12S Ultra पर सहयोग किया था जो Leica- ब्रांडेड कैमरों की सुविधा के लिए पिछले साल की Xiaomi 12 सीरीज में एकमात्र फोन था।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
Airtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
16 hrs agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
17 hrs agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
19 hrs agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
21 hrs agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
23 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines