Xiaomi 13 Series: बस इंतजार हुआ खत्म! इस दिन लॉन्च हो रहा है शाओमी 13 सीरीज, जानें डिटेल
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Xiaomi 13 Series Launch Date in India: दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी शाओमी अपने प्लेटफॉर्म पर एक से बढ़कर एक फोन पेश करती रहती है। जल्द ही कंपनी अपना नया स्मार्टफोन मार्केट में उतारने वाली है। शाओमी 13 सीरीज (Xiaomi 13 Series) और MIUI 14 का इंतजार कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है, जिसके लॉन्च डेट का ऐलान कंपनी ने कर दिया है।
कंपनी की ओर से 1 दिसंबर, 2022 को Xiaomi 13 Series और MIUI 14 को लॉन्च करने का ऐलान किया गया है।Xiaomi के CEO Lei Jun ने फोन के बारे में बात करते हुए जानकारी शेयर की कि ये पकड़ने में बेहद आरामदायक और काफी पतला होगा। आइए शाओमी 13 सीरीज के बारे में जानते हैं।
शाओमी के सीईओ का कहना है कि शाओमी 13 में तीनों ओर 1.6mm का बेजल होगा, जिसके चिन की ओर 1.8mm बेजल और चौड़ाई 71.5mm है। इस फोन का बेजल्स काफी पतला होगा और इसमें पंच होल कैमरा मिलेगा।
बात करें शाओमी 13 के खासियत की तो उम्मीद की जा रही है कि इसमें 6.28-इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। फोन की बैटरी 4,500mAh की होगी जो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ हो सकती है। इसमें 8GB तक RAM और 128GB चक स्टोरेज मिल सकता है। कैमरे की बात करें तो फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकता है जिसमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल, सेंकडरी कैमरा 13 मेगापिक्सल और तीसरा कैमरा 5 मेगपिक्सल का होगा।
और पढ़िए – Elon Musk का ईमेल पढ़कर कर्मचारियों के पैरों तले खिसकी जमीन! तुरंत 1200 लोगों ने छोड़ी नौकरी
शाओमी 13 कई तरह के फीचर्स के साथ आ सकता है। ये फोन पानी में गिरने से भी खराब नहीं होगा। वॉटर रजिस्टेंट के साथ आने वाले इस सीरीज के सभी मॉडल्स को IP68 सर्टिफिकेशन के साथ होंगे। कंपनी का दावा है कि फोन 1 मीटर पानी के अंदर आधे घंटे तक पड़े रहने पर भी खराब नहीं होगा।
बका दें कि Xiaomi 13 और Xiaomi 13 Pro स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 मोबाइल प्लेटफॉर्म पर काम करेगा। हालांकि, अभी तक इसके बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: