Elon Musk का ईमेल पढ़कर कर्मचारियों के पैरों तले खिसकी जमीन! तुरंत 1200 लोगों ने छोड़ी नौकरी
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Elon Musk 6 New Rules: ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने जब से कमान संभाली है वो तभी से कंपनी को लेकर अलग-अलग तरह के फैसले लेते नजर आ रहे हैं। ट्विटर के कई कर्मचारियों की छंटनी करने के बाद एलन ने अब एक और नया फैसला लिया है जिसे जानकर करीब 1200 कर्मचारियों ने इस्तीफा दे दिया है।
दरअसल, एलन मस्क ने अपने कर्मचारियों को एक मेल में प्रोडक्टिविटी के लिए 6 नियमों का पालन करने के लिए कहा है।पने कर्मचारियों को ज्यादातर बातें मेल के जरिए भेजने से इस बात का पता चलता है कि वो मीटिंग्स करना पसंद नहीं करते हैं। उनकी नजर में मीटिंग्स करना एक समय की बर्बादी है। रिपोर्ट की मानें तो एलन ने ट्विटर का यही ईमेल अपने टेस्ला, स्पेसएक्स और समेत अन्य कंपनियों के कर्मचारियों को भेजा है।
एलन मस्क ने Twitter 2.0 को बनाने के लिए अपने कर्मचारियों को प्रोडक्टिव के लिए 6 रूल्स लिस्ट मेल की है। इसमें उन्होंने कर्मचारियों से हार्डकोर वर्क कल्चर को अपनाने के लिए कहा है। हालांकि, इस मेल को पढ़कर लगभग 1200 कर्मचारियों ने कंपनी छोड़ दी।
एलन मस्क का कहना है कि ज्यादा जरूरी मीटिग्स ना हो तो उससे बचने की कोशिश करें। उनके अनुसार लगातार मीटिंग्स से मुक्ति पाना चाहिए। ज्यादा जरूरी होने पर ही मीटिंग की जाए और मामला सुलझ जाने पर तुरंत मीटिंग्स को खत्म कर दें। इससे ये तो साफ है कि एलन मीटिंग करना पसंद नहीं करते हैं। उनके हिसाब से मीटिंग एक समय की बर्बादी है।
एलन की ओर से अपने कर्मचारियों को कहा गया है कि अगर कोई जरूरी काम करना चाहते हैं तो हरआर्की का पालन न करें। उनके अनुसार फास्ट कम्यूनिकेटर्स तेजी से फैसला लेते हैं। उनके ईमेल के मुताबिक कर्मचारी अगर कुछ कहना चाहता है तो नो किसी और से बात करने से अच्छा डायरेक्ट बात करे, इससे कंपनी को भी फायदा होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: