Xiaomi 13 Pro Launch Price in India: हाल ही में दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने वैश्विक बाजार के लिए शाओमी 13 सीरीज को लॉन्च किया, जो पहले से चीन में उपलब्ध है। वहीं, अब शाओमी ने भारत के लिए शाओमी 13 प्रो की कीमत, उपलब्धता और ऑफर्स को जारी कर दिया है।
और पढ़िए –OnePlus ने अपने पहले Foldable Smartphone का किया ऐलान, इस दिन होगा लॉन्च
Xiaomi 13 Pro Launch Price and Availability in India
आज यानी 28 फरवरी को दोपहर 12 बजे शाओमी ने शाओमी 13 प्रो की आधिकारिक कीमत की घोषणा कर दी है। इस फोन का सिंगल वैरिएंट- 12GB रैम और 256GB स्टोरेज भारत में पेश किया गया है। शाओमी 13 प्रो के 12GB + 256GB की कीमत 79,999 रुपये है। इसकी कीमत पर छूट देने के लिए बैंक ऑफर्स भी शामिल हो सकते हैं।
Xiaomi 13 Pro Offers Availability in India
शाओमी 13 प्रो भारत में 10 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। अमेजन पर इसका 12GB रैम और 256GB स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन 79,999 रुपये में उपलब्ध किया जा सकता है। अगर आप एक आईसीआईसीआई बैंक कार्ड धारक हैं, तो 10 हजार रुपये की स्पेशल इंस्टेंट बैंक छूट का लाभ उठाना सकेंगे। ऐसे में आपके लिए फोन की कीमत 69,999 रुपये हो जाएगी।
इसके अलावा एक्सचेंज बोनस का लाभ भी शामिल है। अगर आप आईफोन 12 को एक्सचेंज करके शाओमी 12 प्रो खरीदेंगे तो इसकी कीमत पर 23 हजार रुपये तक की छूट पा सकते हैं। जबकि, अन्य फोन को एक्सचेंज करने पर कंपनी 8 हजार रुपये तक की एक्सचेंज छूट दे रही है।
Xiaomi 13 Pro Specifications
Xiaomi 13 प्रो में 6.73-इंच LTPO E6 AMOLED डिस्प्ले के साथ क्वाड एचडी + रिज़ॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1900 निट्स पीक ब्राइटनेस जैसी प्रभावशाली विशेषताएं हैं। ये डॉल्बी विजन को भी सपोर्ट करता है। इसमें अतिरिक्त टिकाउपन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन का सपोर्ट मिलता है।
और पढ़िए –Budget Friendly पोको सी55 की बिक्री शुरू, सिर्फ 299 रुपये में घर ला सकते हैं फोन!
लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर द्वारा संचालित इस फोन में 12GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 4.0 स्टोरेज है। फोन में OIS के साथ 50MP Sony IMX989 प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 50MP टेलीफोटो कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
32 mins agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
4 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
6 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
7 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
8 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines