Budget Friendly पोको सी55 की बिक्री शुरू, सिर्फ 299 रुपये में घर ला सकते हैं फोन!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Budget Friendly POCO C55 Smartphone Sale: भारत में हाल ही में लॉन्च हुआ पोको का एंट्री लेवल स्मार्टफोन सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। कंपनी की ओर से पोको सी55 को भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। पोको सी55 की कीमत 10 हजार रुपये से कम है जो एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन (Budget Friendly Smartphone) है। हालांकि, ऑफर्स के तहत फोन को सिर्फ 299 रुपये में घर लाया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे?
भारत में पोको सी55 के दो वैरिएंट 4GB + 64GB और 6GB + 128GB को लॉन्च किया गया है। पहले वाले वैरिएंट की कीमत 8,499 रुपये और दूसरे की कीमत 10,999 रुपये हैं। इस फोन के फॉरेस्ट ग्रीन, कूल ब्लू और पावर ब्लैक कलर ऑप्शन्स हैं।
बता दें कि पोको C55 को पहली बिक्री के दौरान 500 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। इसके बाद फोन की कीमत बढ़ सकती है। ऑफर्स की बात करें तो ग्राहक SBI, HDFC और ICICI डेबिट या क्रेडिट कार्ड का यूज कर 1,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर फोन की खरीद के लिए Flipkart Axis Bank Card का यूज करने पर 5 प्रतिशत छूट का फायदा मिल सकता है।
दरअसल, फ्लिपकार्ट पर फोन को बैंक समेत अन्य ऑफर के साथ लिस्ट किया गया है। अगर आप ईएमआई ऑप्शन का चयन करते हैं तो हर महीने 299 रुपये की किस्त भरके पोको सी55 को घर मंगवा सकते हैं। सिर्फ 299 में पोको सी55 घर मंगवाने के लिए आपको ईएमआई ऑप्शन को चुनना होगा।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि फरवरी में कई फोन लॉन्च हुए हैं जिनकी कीमत 10 हजार से कम है। आप चाहें तो आईफोन की तरह दिखने वाला लावा युवा 2 प्रो (Lava Yuva 2 Pro Smartphone) खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 7,999 रुपये है, जो कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और प्रमुख रिटेल स्टोर पर उपलब्ध है।
आप चाहें तो 10 हजार रुपये से कम कीमत में आने वाले इंफिनिक्स स्मार्ट 7 (Infinix Smart 7) को भी खरीद सकते हैं जिसकी कीमत 7,299 रुपये है। इसके अलावा मोटोरोला का मोटो ई13 भी है जो फरवरी में 10 हजार से कम रेंज में लॉन्च हुआ है। Motorola Moto E13 के 2GB + 64GB की कीमत 6,999 रुपये और 4GB + 64GB वैरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: