Xiaomi 13 and iQoo 11 Series Launch Date: शाओमी अपने 13 सीरीज (Xiaomi 13 Series) का अनावरण करने के लिए कमर कस रहा है। इसने पहले लाइनअप को 1 दिसंबर, गुरुवार को चीन में लॉन्च करने के लिए निर्धारित किया था। हालांकि, चीनी टेक दिग्गज ने 30 नवंबर, बुधवार को घोषणा की कि शाओमी 13 सीरीज के लॉन्च को टाल दिया गया है।
iQoo 11 सीरीज को 2 दिसंबर को लॉन्च किया जाने वाला था, लेकिन अब इसकी लॉन्चिंग को भी रोक दिया गया है। दोनों कंपनियों ने अभी तक हैंडसेट के लिए वैकल्पिक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है। इस बीच शाओमी ने आगामी शाओमी 13 सीरीज के कुछ और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया है।
और पढ़िए – Apple iPhone 15 में मिलेगा अपग्रेड कैमरा! कम रोशनी पर भी ले सकेगा शानदार तस्वीर
शाओमी 30 नवंबर को Weibo पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि शाओमी 13 सीरीज के लॉन्च को टाल दिया गया है। इस देरी के कारण के बारे में इसने कोई जानकारी नहीं दी। कंपनी ने कहा कि जल्द ही एक नई लॉन्च तिथि की पुष्टि की जाएगी। शाओमी 13 सीरीज़ को 1 दिसंबर को MIUI 14, शाओमी Buds 4 और शाओमी Watch S2 के साथ लॉन्च किया जाना था।
इसी तरह, iQoo ने Weibo पर घोषणा की कि उसने iQoo 11 सीरीज़ के लॉन्च को स्थगित कर दिया है, जिसके 2 दिसंबर को लॉन्च होने की उम्मीद थी। कंपनी ने स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च करने के लिए 2 नवंबर, शुक्रवार को एक लॉन्च इवेंट निर्धारित किया था, जो स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 एसओसी द्वारा संचालित होगा।
और पढ़िए – Google Pixel 7a का डिजाइन आया सामने, लुक में पिक्सल 7 से भी ज्यादा बेहतरीन!
शाओमी की तरह iQoo ने अभी तक iQoo 11 सीरीज़ के लिए एक नई लॉन्च तिथि का खुलासा नहीं किया है। इस बीच, शाओमी ने आगामी शाओमी 13 लाइनअप के अधिक विनिर्देशों का खुलासा किया है। हाल ही में घोषित स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC को LPDDR5x रैम और UFS 4.0 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा। ये हैंडसेट MIUI 14 पर चलेंगे, जिसके बारे में कहा जाता है कि इसमें कम संख्या में नॉन-रिमूवेबल ऐप्स शामिल हैं।
शाओमी 13 प्रो में Leica-अनुकूलित Sony IMX989 1-इंच मुख्य इमेज सेंसर होगा। इस बीच, शाओमी 13 सीरीज़ के दोनों हैंडसेट में f / 2.0 अपर्चर के साथ 75mm Leica टेलीफोटो लेंस होगा। ये हैंडसेट एक नैनो-लेदर एक्सटीरियर को स्पोर्ट करेंगे जिसके बारे में कहा जाता है कि ये घिसावट, बदरंगपन और गंदगी के प्रति प्रतिरोधकता प्रदान करता है। इसके अलावा शाओमी 13 को धूल और पानी के प्रतिरोध के लिए IP68 रेटिंग मिली है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
WhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
9 hrs agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
1 day agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
2 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
2 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
2 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
2 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
2 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
3 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
3 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines