Xiaomi 12 Pro Price Drop: शाओमी ने अपने लेटेस्ट MIUI 14 सपोर्ट फोन- शाओमी 13 प्रो का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल शाओमी इंडिया के जरिए शाओमी 13 प्रो की कीमत, उपलब्धता की घोषणा की। साथ ही अपने पिछले मॉडल शाओमी 12 प्रो की कीमत में भी कटौती कर दी है।
कंपनी की ओर से शाओमी 12 प्रो की कीमत में 10 हजार रुपये की कटौती की गई है। ऐसे में अब ग्राहकों के लिए शाओमी 12 प्रो 10 हजार रुपये कम का पड़ेगा। कंपनी फ्लैगशिप फोन शाओमी 12 प्रो 50MP + 50MP + 50MP कैमरे सेटअप के साथ आता है। इसकी कीमत 1 मार्च से ग्राहकों के लिए कम हो जाएगी।
Xiaomi 12 Pro Price Drop in India
भारत में अब फ्लैगशिप फोन शाओमी 12 प्रो के दोमों वैरिएंट 8GB + 256GB और 12GB + 256GB कम कीमत में मिलेंगे। इसके 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरिएंट की नई कीमत 52,999 रुपये कर दी गई है। जबकि, इसके 12GB रैम + 256GB स्टोरेज की नई कीमत 56,999 रुपये कर दी गई है।
Xiaomi 12 Pro Offers and Availability
शाओमी 12 प्रो की कीमत कम करने के साथ ही इस पर ऑफर्स भी दिए गए हैं, जिससे इसे कम कीमत में खरीदा जा सकेगा। अगर आप शाओमी 12 प्रो का दोनों में से कोई वैरिएंट एचडीएफसी कार्ड का यूज करके लेते हैं तो इसकी कीमत पर 3000 रुपये की छूट पा सकेंगे। इसके अलावा पुराना फोन चेंज करने पर 3000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट भी पा सकेंगे। इस तरह से आपके लिए फोन की 6000 रुपये की और छूट के साथ उपलब्ध हो सकेगा।
अगर आप रेडमी या शाओमी के स्मार्टफोन यूजर्स हैं तो इस फोन को खरीदने पर आपको 5000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल सकेगा। इस तरह से आप एचडीएफसी कार्ड और एक्सचेंज बोनस के तहत 8000 की छूट पा सकेंगे। उपलब्धता की बात करें तो आप एमआई की वेबसाइट या अमेजन से फोन को खरीद सकेंगे। नई कीमत और ऑफर्स के साथ शाओमी 12 प्रो 1 मार्च 2023 से उपलब्ध होगा।
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
10 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
11 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
14 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
17 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines