---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

World Richest Person: एलन मस्क फिर से बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, बर्नार्ड अर्नोल्ट को छोड़ा पीछे

World Richest Person: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति होने के खिताब हासिल कर लिया है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट से ये पता चला है कि एलन 187 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। दिसंबर 2022 में मस्क को दुनिया के […]

---विज्ञापन---

World Richest Person: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति होने के खिताब हासिल कर लिया है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट से ये पता चला है कि एलन 187 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

दिसंबर 2022 में मस्क को दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में हटा दिया गया था, क्योंकि टेस्ला के शेयरों में गिरावट देखी गई थी और उनकी जगह लुई वुइटन के सीईओ बर्नार्ड अर्नोल्ट (Louis Vuitton CEO Bernard Arnault) ने ले ली थी। हालांकि, करीब दो महीने बाद मस्क ने सिंहासन को फिर से प्राप्त कर लिया है।

---विज्ञापन---

वहीं, साल 2023 टेस्ला कंपनी के लिए अच्छा रहा और इसके शेयर्स में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। ये ही कारण है कि बर्नार्ड अर्नोल्ट को पीछे छोड़ते हुए टेस्ला के मालिक एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। अब एलन के पास 187 बिलियन डॉलर की संपत्ति है जबकि, इस साल की शुरुआत में उनकी नेटवर्थ 137 अरब डॉलर थी।

और पढ़िए – Xiaomi 13 Pro के लॉन्च होते ही कम हुई इस फ्लैगशिप फोन की कीमत! पाएं इतने की छूट

---विज्ञापन---

बता दें कि एलन मस्क सितंबर 2021 से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। इनसे पहले अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर शख्स थे। साल 2022 में नवंबर से दिसंबर के दौरान टेस्ला के शेयरों में गिरावट आई और उनकी नेट वर्थ 150 अरब डॉलर के भी नीचे आ गई। इसके साथ ही उनका नाम दुनिया के अमीर लोगों की लिस्ट में पहले से दूसरे नंबर पर आ गया था।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की मानें तो अब एलन मस्क की कुल नेट वर्थ 187 बिलियन डॉलर है, जिसके साथ ही वो दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।

---विज्ञापन---

2023 में गौतम अदाणी ने गवाई सबसे ज्यादा दौलत 

अमीरों की लिस्ट में गौतम अदाणी साल 2022 में सबसे ज्यादा कमाई के लिए नंबर 1 स्थान पर थे। जबकि, एलन मस्क को दौलत गंवाने में पहला दर्जा मिला था। हालांकि, अमरीकी फंर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार इस साल 2023 गौतम अदाणी सबसे अधिक दौलत गंवाने वाले व्यक्ति बन गए हैं।

और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं

---विज्ञापन---
First published on: Feb 28, 2023 11:56 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola