X Down: सोशल मीडिया X की सर्विसेस अचानक ठप हो गई है. इस समय बड़ी तकनीकी दिक्कतों का सामना कर रहा है, जिससे हजारों यूजर्स परेशान हैं. Downdetector के मुताबिक, 15,000 से ज्यादा लोगों ने शिकायत की है कि वे लॉगिन नहीं कर पा रहे, ऐप सही से नहीं खुल रहा और टाइमलाइन भी लोड नहीं हो रही. इस वजह से प्लेटफॉर्म के कई जरूरी फीचर्स प्रभावित हो गए हैं और सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार शिकायत कर रहे हैं.
Downdetector.com के अनुसार, सिर्फ अमेरिका में ही करीब 26,084 यूजर्स ने X को लेकर समस्या की रिपोर्ट दी है. इनमें से लगभग 50% यूजर्स को अपनी फीड या टाइमलाइन में दिक्कत आ रही है, 41% लोगों को ऐप इस्तेमाल करने में परेशानी हो रही है, जबकि करीब 6% यूजर्स वेबसाइट एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं.
इस दौरान सबसे ज्यादा परेशानी फीड के रिफ्रेश न होने की रही. कई यूजर्स ने बताया कि उनके पोस्ट और कमेंट्स लोड नहीं हो रहे थे. कुछ लोगों को स्क्रीन पर Something went wrong जैसा एरर मैसेज भी दिखा. दिलचस्प बात यह रही कि कुछ यूजर्स को पुरानी पोस्ट तो दिखाई दे रही थीं, लेकिन नई अपडेट नहीं आ रही थीं. इससे साफ संकेत मिलता है कि सर्वर या बैकएंड सिंक में कोई गड़बड़ी हुई थी.
दुनियाभर में दिखी समस्या
यह समस्या सिर्फ भारत तक सीमित नहीं थी. अमेरिका और यूरोप समेत कई देशों के यूजर्स ने भी ऐसी ही दिक्कतें बताईं. जब अलग-अलग जगहों से एक जैसी शिकायतें आने लगती हैं, तो माना जाता है कि प्लेटफॉर्म के सिस्टम में कोई बड़ी तकनीकी परेशानी आई है. हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी यूजर्स इससे प्रभावित नहीं हुए.
क्या हो सकती है वजह
फिलहाल X की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. लेकिन जानकारों के मुताबिक, ऐसे आउटेज के पीछे सर्वर पर ज्यादा लोड, अचानक बढ़ा ट्रैफिक, कोई तकनीकी अपडेट या सिस्टम फेलियर जैसी वजहें हो सकती हैं. पहले भी X पर ऐसी समस्याएं आ चुकी हैं, जो कुछ समय बाद खुद ही ठीक हो गई थीं. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो थोड़ी देर इंतजार करना बेहतर रहेगा.
ये भी पढ़ें- फेक अकाउंट्स पर लगाम की तैयारी में सरकार, KYC के बिना नहीं चलेगा Facebook-Instagram!
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines