Twitter Blue Tick Paid Service: ट्विटर एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। एलन मस्क के आते ही प्लेटफॉर्म पर तरह-तरह के बदलावों की चर्चा बनी हुई है, जिनमें से एक ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन है।
पहले जहां प्लेटफॉर्म पर वेरिफाइड सर्विस के तहत फ्री में ब्लू टिक हासिल किया जा सकता था। वहीं, अब पेड प्रीमियम वेरिफाइड सर्विस ट्विटर ब्लू को लाया गया है। इस सर्विस की शुरुआत पहले ही चुनिंदा देशों में की जा चुकी थी, लेकिन पिछले महीने फर्जी खाते की समस्या के कारण सर्विस को बंद कर दिया गया था।
हालांकि, अब इस सर्विस (Twitter Blue Tick Service) को फिर से शुरू करने की बात कही है। बताया जा रहा है कि 12 दिसंबर, सोमवार से पेड प्रीमियम वेरिफाइड सर्विस ट्विटर ब्लू को सभी यूजर्स के लिए शुरू किया जाएगा। साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि एप्पल यूजर्स के लिए सब्सक्रिप्शन की कीमत अधिक होगी।
और पढ़िए – Infinix Zero Ultra जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिलेगा 200MP तक कैमरा और भी बहुत कुछ
Apple यूजर को देना होगा अधिक भुगतान
कंपनी ने 11 दिसंबर, शनिवार को एक ट्वीट में कहा कि ट्विटर सोमवार को अपनी सब्सक्रिप्शन सेवा ट्विटर ब्लू के नए एडिशन को एप्पल उपयोगकर्ताओं के लिए अधिक कीमत पर फिर से लॉन्च करेगा। रिवैम्पड सेवा ग्राहकों को ट्वीट एडिट करने, 1080p वीडियो अपलोड करने और खाता वेरिफाइड के बाद ब्लू टिक प्राप्त करने की अनुमति देगा।
आपको बता दें कि ट्विटर ब्लू की रीलॉन्च के साथ इसके सब्सक्रिप्शन चार्जेस का एलान कर दिया गया है। वेब यूजर्स को ट्विटर ब्लू (Twitter Blue Tick Paid Service) के लिए 8 डॉलर चुकाने होंगे। वहीं, ऐपल यूजर्स को 11 डॉलर प्रतिमाह सब्सक्रिप्शन (iPhone Blue Tick Subscription Cost) चार्ज देना होगा।
और पढ़िए – Wind Generator: अब बेफिक्र होकर चलाएं कोई भी डिवाइस, नहीं आएगा बिजली का बिल
नहीं बताया एप्पल से अधिक शुल्क लेना का कारण
ट्विटर ने ये नहीं बताया कि वेब पर अन्य लोगों की तुलना में ऐप्पल उपयोगकर्ताओं से अधिक शुल्क क्यों लिया जा रहा है, लेकिन ऐसी मीडिया रिपोर्टें आई हैं कि कंपनी ऐप्पल ऐप स्टोर में चार्ज किए गए शुल्क को ऑफसेट करने के तरीकों की तलाश कर रही थी।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines