Tips-Tricks: इस प्रोडक्ट से किसी भी बजट स्मार्टफोन को करें वायरलेस चार्ज, जानें कीमत और फीचर्स
Edited By News24 हिंदी

इस प्रोडक्ट से किसी भी बजट स्मार्टफोन को करें वायरलेस चार्ज, जानें कीमत और फीचर्स
Edited By News24 हिंदी

इस प्रोडक्ट से किसी भी बजट स्मार्टफोन को करें वायरलेस चार्ज, जानें कीमत और फीचर्स
Tips-Tricks: आमतौर पर लोग स्मार्टफोन को वायर्ड चार्जर से चार्ज करते हैं। इस टेक्नोलॉजी के दौर में वायरलेस चार्जिंग फीचर के साथ कई मशहूर ब्रांड के स्मार्टफोंस उपलब्ध हैं। लेकिन ये फीचर फिलहाल प्रीमियम स्मार्टफोन तक ही सीमित है। ऐसी स्थिति में उन लोगों का क्या जो बजट डिवाइस यूज करते हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या वे लोग भी वायरलेस चार्जिंग फीचर का मजा ले सकते हैं? एक डिवाइस के जरिए अब किसी भी स्मार्टफोन को वायरलेस (How to convert normal smartphone into wireless) बनाना बहुत आसान है। ये डिवाइस ई-कॉमर्स साइट पर उपलब्ध है। इसे ऑफलाइन भी खरीद सकते हैं।
वायरलेस चार्जिंग फीचर का इस्तेमाल करने के लिए केवल इस प्रोडक्ट की ही नहीं बल्कि चार्जर भी होना जरूरी है। जिस तरह से प्रीमियम स्मार्ट फोन को चार्जिंग पेड के ऊपर रखकर बगैर वायर चार्ज कर पाते हैं, इसी तरह अब आप बजट स्मार्टफोन को भी वायरलेस बनाकर चार्ज कर सकेंगे। आइए जानते हैं कि इसके लिए किस डिवाइस की जरूरत पड़ेगी और कैसे किसी भी बजट स्मार्टफोन को वायरलेस बना सकते हैं?
किसी भी टेक्नोलॉजी के लॉन्च होने के बाद सबसे पहले अमीर वर्ग तक उसकी पहुंच होती है। लेकिन इससे जुड़े हुए लोग जुगाड़ लगाकर कम कीमत में भी अलग-अलग डिवाइस बना लेते हैं। जिसे सभी वर्ग के लोग यूज कर सके। अगर आप भी किसी स्मार्टफोन को कम कीमत में वायरलेस बनाना चाहते हैं तो इसके लिए Wireless Charging Receiver खरीदें। इस डिवाइस को खरीदने के बाद स्मार्टफोन में बाहर से ही लगाकर वायरलेस बना सकेंगे।
वायरलेस चार्जिंग रिसीवर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और अमेजन दोनों पर ही उपलब्ध है। इसकी कीमत की शुरुआत मात्र 699 रुपये से होती है। चार्जिंग पावर और पैड के अनुसार इसकी कीमत बढ़ती चली जाती है। वहीं दूसरी तरफ अगर आप इसे ऑफलाइन खरीदते हैं तो इसकी कीमत लगभग 900 रुपये से शुरू होती है। इनमें आपको अलग-अलग कई तरह के पोर्ट देखने को मिलेंगे। आप स्मार्टफोन और चार्जर के अनुसार लाइटेनिंग, टाइप C और माइक्रो यूएसबी पोर्ट खरीद सकते हैं।
वायरलेस चार्जिंग रिसीवर का इस्तेमाल करना बहुत आसान है। इसे खरीदने के बाद किसी भी स्मार्टफोन में मौजूद यूएसबी पोर्ट में लगा दें। इसके बाद इसे पीछे की तरफ घुमा कर चिपका दें। वहीं दूसरी तरफ एक वायर को इलेक्ट्रिसिटी से कनेक्ट करें। इसके बाद आप स्मार्टफोन को इस वायरलेस चार्जिंग रिसीवर के ऊपर रख दें। कुछ समय बाद आप इसे बगैर वायर चार्ज होता देख सकेंगे। आपको बताते चलें कि वायर्ड चार्जिंग की तुलना में वायरलेस की स्पीड थोड़ी सी कम होती है। इसलिए फुल चार्ज करने के लिए कुछ समय इंतजार करें।
किसी भी स्मार्टफोन को वायरलेस चार्जिंग रिसीवर के जरिए चार्ज करते समय सामान्य चार्जर इस्तेमाल कर सकते हैं या नहीं यह भी एक बड़ा सवाल है। दरअसल वायरलेस चार्जिंग रिसीवर का काम केवल स्मार्टफोन को वायरलेस तरीके से इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूम करना है। इसे चार्ज करने के लिए अलग चार्जिंग पैड पर रखते हैं। आप चार्जिंग पैड को किसी भी सामान्य चार्जर से कनेक्ट कर सकते हैं। आसान शब्दों में कहें तो आप पहले से मौजूद किसी भी चार्जर का इस्तेमाल वायरलेस चार्जिंग के रूप में कर सकेंगे।
1. स्मार्टफोन में वायरलेस चार्जिंग रिसीवर तभी लगाएं जब इसकी जरूरत हो।
2. फुल चार्ज हो जाने के बाद स्मार्टफोन से वायरलेस चार्जिंग रिसीवर को निकाल कर रख दें।
3. चार्जिंग पैड पर स्मार्टफोन रखते समय धूल या मिट्टी होने पर चार्जिंग की स्पीड में कमी हो सकती है।
4. चार्जिंग पैड में बार-बार यूएसबी केबल को लगाने से बचें।
5. स्मार्टफोन को इसके ऊपर रखने के बाद यूएसबी केबल नहीं लगाएं।
6. शॉर्ट सर्किट से बचने के लिए यूएसबी चार्जिंग पैड की सही तरीके से जांच करें।
7. वायरलेस चार्जिंग रिसीवर में स्क्रैच आने पर इसे बदल दें।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.