Winters Electricity Bill Saving Tips: गर्मी के मुकाबले में सर्दियों में अधिक बिजली का इस्तेमाल होता है। इसका सबसे बड़ा कारण हीटर, गीजर समेत अन्य डिवाइजो का अधिक इस्तेमाल होना है। अगर आप भी सर्दी में बिजली बिल (Winters Electricity Bill Tips) अधिक आने से परेशान हो चुके हैं तो इसे बचने के लिए हम आपको उन डिवाइसों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे बिजली बिल काफी ज्यादा आता है।
आज हम आपके लिए कुछ ऐसे प्रोडक्ट्स लेकर आए हैं जिससे बिजली की खपत (Electricity Tips and Tricks) कम की जा सकती है। इनमें सभी डिवाइस रेगुलर बेसिस पर यूज होने वाले हैं। आइए जानते हैं कि कैसे सर्दियों में बिजली बिल आधा लाया जा सकता है।
और पढ़िए – 50 हजार तक जीतने का बेहतरीन मौका! बस देना होगा इन 5 सवालों का जवाब
रूम हीटर (Room Heater)
सर्दियों में रूम हीटर का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता है। अगर आप बिजली का बिल कम चाहते हैं तो कोशिश करें कि इसका इस्तेमाल कम से कम करें। हालांकि, आपके यहां ठंड ज्यादा है और इसका यूज करना कम नहीं कर सकते हैं तो आपको ऐसे रूम हीटर खरीदने चाहिए जो 5 स्टार के साथ हो। साथ ही कमरे को गर्म रखने के लिए हीटर चलाते समय रूम का गेट बंद कर दें। इसके अलावा बिजली की खपत कम करने के लिए आप पोर्टेबल या रिचार्जेबल हीटर का यूज भी कर सकते हैं जो एक बार चार्ज होकर घंटों यूज किया जा सकता है।
रसोई चिमनी (Kitchen Chimney)
रसोई चिमनी के इस्तेमाल से भी बिजली पर अधिक प्रभाव पड़ता है जिसके कारण बिजली बिल ज्यादा आता है। सर्दियों में इसका इस्तेमाल काफी बढ़ने से बिल की खपत ज्यादा बड़ जाती है। इसलिए कोशिश करें कि चिमनी का इस्तेमाल कम ही करें या फिर ना ही करें।
और पढ़िए – Xiaomi और Redmi के इन स्मार्टफोन में मिलेगा Jio True 5G, यहां देखें लिस्ट
गीजर (Geyser)
घंटों गीजर का चलना अधिक बिजली की खपत करता है। इसलिए पानी गर्म करने के लिए आप 5 स्टार रेटिंग गीजर का यूज करें। आप चाहें तो Immersion Rod का भी यूज कर सकते हैं जिससे बिजली पर सीधा असर नहीं पड़ता है। 5 स्टार रॉड का यूज करके बिजली की खपत कम कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
4 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
9 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
11 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
12 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
12 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines