Xiaomi और Redmi के इन स्मार्टफोन में मिलेगा Jio True 5G, यहां देखें लिस्ट
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Jio 5G on Xiaomi Smartphones: रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने शाओमी इंडिया (Xiaomi India) के साथ साझेदारी करने का ऐलान किया है। साथ ही जियो ने अपने ट्रू 5जी नेटवर्क को शाओमी के चुनिंदा स्मार्टफोन्स में भी जोड़ रहा है। ऐसे में जियो 5जी नेटवर्क उपलब्ध शहरों के जियो यूजर अपने शाओमी या रेडमी स्मार्टफोन में 5जी सेवा का लाभ उठा सकेंगे। आइए जानते हैं कि जियो 5जी सर्विस किन-किन शाओमी फोन पर सपोर्ट करेगा, इसकी सेटिंग कैसे करें और किन शहरों के यूजर्स इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।
शाओमी इंडिया के अध्यक्ष मुरलीकृष्णन बी ने जियो के साथ पार्टनरशिप का ऐलान करते हुए कहा कि “हम स्मार्टफोन के साथ 5जी क्रांति की अगुआई कर रहे हैं, जो उचित कीमत पर बेहतरीन 5जी अनुभव प्रदान करते हैं। ग्राहक के अनुभव और कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के लिए हमें रिलायंस जियो के ट्रू 5जी नेटवर्क (Jio 5G on Xiaomi Smartphones) के साथ साझेदारी करके खुशी हो रही है। साथ ही उन सभी शाओमी और रेडमी फोन्स की एक लिस्ट साझा की है जो Jio True 5G को सपोर्ट करेंगे।
और पढ़िए – Samsung Galaxy S23 में मिलेगी अधिक क्षमता की बैटरी! सामने आई कई नई जानकारी
जियो 5G नेटवर्क अभी तक पूरे भारत उपलब्ध नहीं किया गया है लेकिन देश के 15 से ज्यादा शहरों में उपलब्ध है। इस सूची में दिल्ली-एनसीआर (गाजियाबाद, गुरुग्राम और नोएडा), मुंबई, कोलकाता, वाराणसी, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, नाथद्वारा, कोच्चि, गुजरात के सभी 33 जिला मुख्यालय, विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा और गुंटूर जैसे शहर शामिल हैं।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में जियो ने अपनी 5जी सर्विस को आईफोन 14 सीरीज, आईफोन 13 सीरीज, आईफोन 12 सीरीज और आईफोन एसई 2022 के साथ एप्पल के अन्य अपडेट आईफोन पर जोड़ा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: