Winter Season Tips: सावधान! सर्दियों में AC को कवर करते हैं तो जानें 3 बातें, वरना...

Winter Season AC Covering Tips: सर्दियों में एयर कंडीशनर को अगर आप भी कवर करते हैं तो ये बातें जान लीजिए, वरना आपका भारी नुकसान हो सकता है।

Winter Season Air Conditioner Covering Tips

AC को कवर करना चाहिए या नहीं?

Winter Season Air Conditioner Covering Tips: सर्दी की शुरुआत हुई नहीं कि एयर कंडीशनर का इस्तेमाल करना बंद हो जाता है। गर्मियों में लगातार चलने वाला एयर कंडीशनर सर्दियों तक बंद पड़ा रहता है। ऐसे में समझना थोड़ा मुश्किल हो जाता है कि AC को ऐसे ही खुला छोड़ दें या फिर उसे किसी चीज से कवर करके रखें। अगली गर्मी में इस्तेमाल करने के लिए एयर कंडीशनर नया जैसा रहे, इसके लिए हम तमाम तरीके को अपनाते हैं। अगर आप भी सर्दियों में AC को कवर करते हैं तो पहले ये जान लीजिए कि सर्दियों में AC कवर करना चाहिए या नहीं?

विज्ञापन

ज्यादा पुराना तो नहीं है AC?

अगर आप सर्दियों में AC को कवर करने का सोच रहे हैं तो पहले ये जरूर देख लें कि आपके एसी की कंडीशन कैसी है। ऐसा इसलिए क्योंकि पुराने एसी को कवर करके आप उसे और भी ज्यादा खराब सकते हैं। एसी को कवर करने से जंग लग सकता है जिससे AC जल्दी खराब हो सकता है।

विज्ञापन

किन लोगों के लिए एसी को कवर करना नहीं है सही?

अगर आप ऐसी जगह रहते हैं जहां सर्दी और बरसात दोनों मौसम बना रहता है तो आपको एसी को कवर नहीं करना चाहिए। एसी को कवर करने पर अगर बरसात होती है तो पानी से वो खराब हो सकता है। बरसात का पानी एसी को जल्दी खराब कर सकता है। इस वजह से भी एसी में जंग लग सकता है।

विज्ञापन

चूहे कर सकते हैं एसी खराब

एसी को कवर करने पर चूहे अपने लिए नया घर ढूंढ सकते हैं और कवर को काटकर अंदर घुस सकते हैं, साथ एयर कंडीशनर की वायर को खा लेते हैं। साथ ही एसी की पाइप को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।

किस वक्त एसी को कवर करना सही?

एयर कंडीशनर को मौसम के हिसाब से नहीं आप जरूरत के हिसाब से कवर कर सकते हैं। अगर आपके एरिया में ज्यादा घुल-मिट्टी होती है या आपको लगता है एसी में कचरा जमा हो सकता है तो एयर कंडीशनर को ढक कर रख सकते हैं। इसके लिए आप कंपनी द्वारा दिए गए AC Cover का यूज कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि आपको पॉलीथीन से एसी को कवर नहीं करना है। इससे उमस हो सकती है और एसी में जंग लग सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ