अगली गर्मी तक डिब्बा न बन जाए AC! सर्दियों से पहले जल्दी कर लें ये 5 जरूरी काम

AC Tips for Winters: अगर आप नहीं चाहते कि अगली गर्मी तक आपका AC भी डिब्बा बन जाए तो अभी ये 5 काम जरूर निपटा लें। इसमें से से तीसरा वाला तो सबसे जरूरी है।

AC Tips for Winters

AC Tips for Winters: जल्द ही सर्दियां आने वाली हैं और सर्दियों में AC का यूज काफी कम हो जाता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप इसकी केयर ही नहीं करेंगे। अगर आप चाहते हैं कि अगले साल भी आपका AC नए एयर कंडीशनर जैसी ही ठंडी-ठंडी हवा दे तो अभी ये 5 काम निपटा लें। थोड़ी-सी सावधानी बरतकर आप अपने AC की लाइफ को डबल कर सकते हैं और अगली गर्मी में भी जबरदस्त कूलिंग का मजा ले सकते हैं। चलिए जानते हैं कौन-से हैं वो 5 काम…

अभी कर लें ये 5 काम  

सफाई
एसी की दोनों यूनिट्स को रेगुलर साफ करें। आप एक नम कपड़े या वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही AC का फिल्टर भी साफ करें। एसी का फिल्टर हवा को साफ करता है। समय के साथ इसमें धूल जम जाती है, जिससे एसी की एफिशिएंसी कम हो जाती है और बिजली की खपत बढ़ जाती है। इसलिए, फिल्टर को रेगुलर साफ करें।

ड्रेनेज सिस्टम
एसी से निकलने वाला पानी एक नली के जरिए बाहर जाता है। चेक करें कि यह नली कहीं से बंद न हो। अगर नली बंद हो जाएगी तो पानी एसी के अंदर जमा हो जाएगा और इससे खराब गंध आ सकती है या एसी खराब हो सकता है।

AC Tips in Winters

सर्विस
साल में एक बार किसी एसी तकनीशियन से एसी की सर्विस करवाएं। वे एसी की अच्छे से सफाई करेंगे, गैस चेक करेंगे और अन्य आवश्यक मरम्मत करेंगे। इसलिए सर्विस करवाना बेहद जरूरी है।

कवर लगाएं
जब एसी का इस्तेमाल न हो रहा हो तो उसे एक कवर से ढक दें। इससे धूल, कीड़े और अन्य कण एसी के अंदर नहीं जा पाएंगे। आप पुरानी चादर या किसी खास एसी कवर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

वेंटिलेटेड रूम
जितना हो सके सर्दियों में भी कमरे को हवादार रखें। इससे कमरे में नमी नहीं जमेगी और एसी को नुकसान होने का खतरा कम होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ