घर में अच्छा Wifi प्लान होने बाद भी अगर इंटरनेट की स्पीड बार-बार काम हो रही है तो हर बार इंटरनेट कंपनी को दोष देना सही नहीं है. कई बार समस्या आपके Wi-Fi Router की जगह से जुड़ी होती है.राउटर अगर गलत जगह रखा है तो उसका सिग्नल घर के सबी कमरों तक ठीक से नहीं पहुंच पाता. अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको तुरंत नया Router खरीदने की जरूरत नहीं है. Router को सही जगह पर रखने और कुछ छोटी बातों का ध्यान रखने से Wi-Fi की कवरेज बेहतर हो सकती है.
Router को घर के बीच में रखें
घर में Wi-Fi सिग्नल बेहतर तरीके से फैलाने के लिए राउटर को कोशिश करके घर के बीच वाले हिस्से में रखना चाहिए इससे सिग्नल चारों तरफ आसान से पहुंच सकता है और घर से ज्यादा हिस्से में कनेक्शन मिलने की संभावना रहती है. अगर राउटर किसी कोने, खिड़की के पास या बाहरी दीवार से बिल्कुल सटाकर रखा है तो घर के दूसरे हिस्से तक सिग्नल पहुंचने में ज्याजा दूरी और दीवारें आ सकती हैं इससे कुछ कमरों में Wi-Fi कमजोर हो सकता है.
Router को फर्श पर रखने से बचें
Router को सीधे जमीन या फर्श पर रखना भी सही नहीं माना जाता इसे टेबल शेल्फ या किसी ऐसी जगह पर रखना बेहतर हो जो जमीन से थोड़ी ऊंची हो. साथ ही आसपास की जगह खुली होनी चाहिए. ऊंचाई पर Router रखने से सिग्नल को आसपास के डिवाइस तक पहुंचने में कम रुकावट मिल सकती है. इसलिए Router को किसी कोने में नीचे रखने के बजाय खुली और थोड़ी ऊंची जगह चुनें.
अलमारी में छिपाकर न रखें
कई लोग राउटर को घर की सजावट खराब न हो इसलिए उसे अलमारी दराज या टीवी कैबिनेट के अंदर रख देते हैं इससे राउटर नजर नहीं आता लेकिन सिग्नल प्रभावित हो सकता है. राउटर को खुली और हवादार जगह पर रखना बेहतर होता है. उसके आसपास ज्यादा सामान भी नहीं होना चाहिए. इससे सिग्नल को फैलने के लिए ज्यादा खुली जगह मिलती हैै.
माइक्रोवेव से Router को रखें दूर
राउटर को माइक्रोवेव, बड़े इलेक्ट्रॉनिक समान और ज्यादा मेटल वाली चीजों के बिल्कुल पास नहीं रखना चाहिए. इन चीजों की वजह से Wi-Fi सिग्नल कमजोर हो सकता है. खासकर 2.4GHz Wi-Fi पर आसपास के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है. इसलिए कोशिश करें कि राउटर के आसपास अनावश्यक इलेक्ट्रिॉनिक्स सामना या मेटल की चीजें न हों.
2.4GHz और 5GHz में समझें अंतर
आजकल ज्यादातर Wi-Fi Router में 2.4GHz और 5GHz जैसे बैंड मिलते हैं. दोनों की अपनी अलग खासियत है. 5GHz बैंड Router के करीब रहने पर ज्यादा तेज स्पीड दे सकता है, लेकिन इसकी रेंज कम होती है और दीवारों से गुजरते समय इसका सिग्नल जल्दी कमजोर हो सकता है.
दूसरी तरफ 2.4GHz की रेंज ज्यादा होती है और यह दीवारों के पार बेहतर तरीके से पहुंच सकता है. इसलिए Router के पास तेज स्पीड के लिए 5GHz उपयोगी है, जबकि ज्यादा दूरी पर कनेक्शन के लिए 2.4GHz बेहतर विकल्प हो सकता है.
दो मंजिल के घर में रखें खास ध्यान
अगर आपका घर दो मंजिल का है तो राउटर को ऐसी ऊंची और खुली जगह पर रखने की कोशिश करें जहां से दोनों मंजिलों तक सिग्नल पहुंच सके. राउटर को सिर्फ एक मंजिल के किसी कोने में रखने से दूसरी मंजिल पर Wi-Fi कमजोर हो सकता है.
अगर एक Router से पूरे घर में अच्छी कवरेज नहीं मिल रही है, तो Mesh Wi-Fi System का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. इससे घर के अलग-अलग हिस्सों में Wi-Fi कवरेज बढ़ाने में मदद मिल सकती है.
नया Router खरीदने से पहले लोकेशन बदलें
Wi-Fi की स्पीड कम होने पर तुरंत नया राउटर या महंगा इंटरनेट प्लान लेने से पहले मौजूदा राउटर की जगह बदलकर जरूर देखें. उसे घर के बीच में, जमीन से थोड़ी ऊंचाई पर और खुली जगह में रखन से कई बार सिग्नल की समस्या काफी हद तक बेहतर हो सकती है.
इसलिए अगर आपके घर में Wi-Fi एक कमरे में अच्छा चलता है लेकिन दूसरे कमरे में कमजोर हो जाता है, तो सबसे पहले Router की लोकेशन जांचें. छोटी सी जगह बदलने से भी Wi-Fi कवरेज में फर्क पड़ सकता है.
ये भी पढे़ं- Instagram पर फोटो-रील पोस्ट करने का सही समय कौन सा? इस टाइम पर डालते ही बढ़ेंगे Views!
संबंधित खबरें
सर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
1 hr agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
4 hrs agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
5 hrs agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
6 hrs agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
8 hrs agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
9 hrs agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
1 day agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
3 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
3 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines