Wifi Router Vulnerability CERT-In Warning: इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम यानी CERT-In लगातार Apple प्रोडक्ट्स, Windows प्रोडक्ट्स और सॉफ़्टवेयर Google Chrome, Mozilla जैसे सबसे ज्यादा यूज किए जाने वाले वाले सॉफ़्टवेयर और डिवाइस में खामियों को समय-समय पर रिपोर्ट करता रहता है। हालांकि, आज, सरकारी संगठन ने एक ऐसे मुद्दे को हाईलाइट किया है जो न केवल एक गंभीर मुद्दा है, बल्कि इसे इग्नोर करना आपको भारी पड़ सकता है। दरअसल साइबर सुरक्षा एजेंसी को TP-Link राउटर में एक Security flaw मिला है। CERT-In के अनुसार, यह Vulnerability किसी हैकर को Wi-Fi से जुड़े हुए कनेक्टेड डिवाइस का एक्सेस दे रही है।
सबसे पॉपुलर Wi-Fi Router
TP-Link भारत में सबसे पॉपुलर Wi-Fi Router में से एक है। वाई-फाई राउटर एक ऐसा डिवाइस है जो आपको इंटरनेट प्रोवाइडर से जोड़ता है और आपके घर या ऑफिस में एक वायरलेस नेटवर्क देता है। यह आपके डिवाइस, जैसे कि स्मार्टफोन, लैपटॉप और टैबलेट को केबल का यूज किए बिना इंटरनेट से कनेक्ट करने की सुविधा देता है।
जारी की हाई रिस्क चेतावनी
CERT-In ने अपनी वेबसाइट पर एक नोट जारी करते हुए बताया है कि TP-Link राउटर में एक खामी है, जिसका फायदा उठाकर हैकर्स कनेक्टेड डिवाइस का एक्सेस लेकर किसी भी सिस्टम पर कोड को एडिट कर सकते हैं। साइबर सुरक्षा एजेंसी ने TP-Link राउटर में Vulnerability को लेकर एक हाई रिस्क वाली चेतावनी भी जारी की है। सरकारी वेबसाइट के अनुसार, यह Vulnerability C5400X(EU)_V1_1.1.7 बिल्ड 20240510 से पहले के TP-Link Archer मॉडल्स को इफेक्ट करती है।
ये भी पढ़ें: Xiaomi ला रहा है दो Selfie Camera वाला स्मार्टफोन
कैसे रखें खुद को सेफ?
खुद को सेफ रखने के लिए अपने राउटर के फर्मवेयर को रेगुलर अपडेट करें। ऐसी समस्या होने पर कंपनियां अक्सर Security Vulnerabilities को खत्म करने के लिए नए फर्मवेयर अपडेट जारी करती हैं। अपडेट करने के लिए आपको राउटर के एडमिन इंटरफेस या मैन्युफैक्चरर की वेबसाइट पर जाना होगा।
लॉगिन क्रेडेंशियल बदलें
कभी भी Wi-Fi Router को डिफ़ॉल्ट लॉगिन क्रेडेंशियल पर यूज न करें। ऐसे Wi-Fi राऊटर को ही सबसे पहले टारगेट किया जाता है। एडमिन इंटरफेस में लॉगिन करके राउटर की सेटिंग एक्सेस करें और एक अच्छा यूजर नेम और तगड़ा पासवर्ड सेट करें।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
10 mins agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
4 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
6 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
7 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
7 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines