सावधान! क्या रातभर चलता रहता है आपका Wifi राउटर? तुरंत जानें नुकसान...

Wifi Router, Wifi Router, Wifi Router Tips, Wifi Router Users in India, Wifi Router For Indian Users, Best ROuter for Internet, Internet Using, Wifi Device, Best Wifi For Users, Wifi Radiation
विज्ञापन

Wifi Router Using Methods: आज के दौरान में लगभग सभी चीजें डिजिटल होती जा रही है। ऐसे में इंटरनेट की जरूरत भी काफी बढ़ती जा रही है। फोन के अलावा अन्य डिवाइसों को चलाने के लिए इंटरनेट की जरूरत पड़ती है, जिसके लिए ज्यादातर लोगों के घरों में वाईफाई भी है। इसका इस्तेमाल लोग सिर्फ और सिर्फ इंटरनेट की सुविधा के लिए जानते हैं लेकिन इसे होने पर बुरे प्रभावों से कहीं न कहीं अनजान हैं। अगर आपके घर में भी वाईफाई है तो इसके राउटर को लेकर शायद आप इस बात से अनजान होंगे कि इसे रातभर चलाकर रखना खतरनाक साबित हो सकता है।

जी हां, वाईफाई का राउटर (Wifi Router Using Tips) रातभर ऑन रहने से आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। कई ऐसे लोग हैं जो ये जानते ही नहीं कि वाईफाई का राउटर बंद (Off Wifi Router Before Sleeping) करना भी जरूरी होता है। अगर ऐसा नहीं किया जाता तो इससे कई नुकसान भी हो सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Advertisment

ऐसे है रातभर ऑन वाईफाई राउटर से खतरा

रातभर वाईफाई का राउटर चलने से घर में सो रहे लोगों के शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। इससे निकलने वाले इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन कई बीमारियों को बुलावा दे सकते हैं। इसलिए कोशिश करे कि जब आप सो रहे हों तो वाईफाई राउटर को पहले जरूर बंद कर दें।

हो सकती है नींद ना आने की समस्या

वाईफाई के राउटर से आने वाले इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन से आपको कई बीमारियां लग सकती है। इनमें से एक नींद आने की समस्या भी शामिल है। अगर आप सोने से पहले वाईफाई राउटर को ऑफ नहीं करते हैं तो नींद आने की समस्या हो सकती है। खासतौर पर अगर वो शख्स उस कमरे में सो रहा है जहां पर वाईफाई राउटर लगा है और वो ऑन है। यहां सोने वाले शख्स को इनसोम्निया की समस्या हो सकती है, जो व्यक्ति में नींद ना आने की समस्या लाता है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ