Airtel Coverage+: अक्सर ऐसा होता है कि घर में WiFi लगाने के बाद भी हर कमरे में उसकी कवरेज सही नहीं मिलती. कहीं स्पीड बहुत तेज होती है, तो कहीं इंटरनेट बिल्कुल ही नहीं चलता. ऐसे में वर्क-फ्रॉम-होम करने वाले, ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले या फिर OTT प्लेटफॉर्म्स पर फिल्में और वेब सीरीज देखने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है. इस समस्या का हल लेकर आया है Airtel.
क्या है Airtel Coverage+ सर्विस?
Airtel ने अपने Xstream Fiber कनेक्शन के लिए Airtel Coverage+ नाम की सर्विस शुरू की है. यह Mesh WiFi सिस्टम पर काम करती है. इसमें कई WiFi पॉड्स (Nodes) होते हैं, जो आपस में और मेन राउटर से जुड़कर पूरे घर में एकसमान और तेज इंटरनेट कवरेज देते हैं. इस सिस्टम की खासियत यह है कि यह करीब 4000 स्क्वायर फीट तक का एरिया कवर कर सकता है और एक बार में 60 से ज्यादा डिवाइसेज कनेक्ट हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें-अब WhatsApp से सीधे डाउनलोड करें आधार कार्ड, ये है आसान तरीका
Airtel Mesh WiFi के फायदे
इस नई सर्विस का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको पूरे घर में सिर्फ एक ही SSID और पासवर्ड से WiFi मिलेगा. अलग-अलग जगह अलग नेटवर्क कनेक्ट करने की झंझट खत्म हो जाएगी. अगर किसी कारण से कोई पॉड (Node) काम करना बंद कर दे, तो कनेक्शन अपने आप दूसरे पॉड से जुड़ जाएगा. इसका सेटअप भी बेहद आसान है, क्योंकि Airtel के टेक्निकल एक्सपर्ट्स खुद आकर घर की मैपिंग करके पॉड्स इंस्टॉल करते हैं.
कीमत और इंस्टॉलेशन
इस सर्विस का फायदा उठाने के लिए आपके पास Airtel Xstream Fiber कनेक्शन होना जरूरी है. कंपनी यह सर्विस सिर्फ 99 रुपये प्रतिमाह में देती है. पहली बार यूजर्स को 1000 रुपये का रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉज़िट देना होगा. अच्छी बात यह है कि Airtel इंस्टॉलेशन और मेंटेनेंस बिल्कुल फ्री देता है. जितने पॉड्स आपके घर में लगेंगे, उसी हिसाब से रेंट और डिपॉजिट तय होगा. अगर आप भी घर में हर जगह तेज और स्टेबल WiFi चाहते हैं, तो Airtel Coverage+ आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है.
संबंधित खबरें
क्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
34 mins agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
5 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
5 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
22 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
23 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines