Nothing Ear 3 के नए डिजाइन और फीचर्स की पहली झलक आई सामने, जानें क्या नया और कब होगी लॉन्चिंग

Nothing ने अपने नए Ear 3 ईयरबड्स का डिजाइन पब्लिक कर दिया है। मेटैलिक फिनिश वाला चार्जिंग केस, रिसाइक्ल्ड एल्युमिनियम के साथ इसमें कई फीचर्स दिए गए हैं। आइए देखते हैं डिटेल्स।

nothing ear 3

News 24 GFX

Nothing Ear 3 First Look: लंदन की टेक कंपनी Nothing ने आखिरकार अपने नए Ear 3 ईयरबड्स का डिजाइन ऑफिशियली दिखा दिया है। लंबे समय से कंपनी इसके टीजर जारी कर रही थी, लेकिन अब लॉन्च से कुछ दिन पहले पूरा लुक सामने आ गया है। 18 सितंबर को लॉन्च होने वाले इस प्रोडक्ट में कई बदलाव देखने को मिलेंगे, खासतौर पर इसके चार्जिंग केस और डिजाइन में।

विज्ञापन

चार्जिंग केस में बड़ा चेंज

Nothing Ear 2 की तुलना में इस बार चार्जिंग केस में सबसे बड़ा अंतर नजर आता है। Ear 2 का केस ट्रांसपेरेंट फ्रेम वाला था, जबकि Ear 3 में मेटैलिक फिनिश दिया गया है। पहले केस के अंदर ईयरबड्स साफ दिखाई देते थे, लेकिन अब उनकी जगह मेटल सेक्शन ने ले ली है, जिससे इसका शेप थोड़ा स्क्वायर जैसा हो गया है। हालांकि, कंपनी ने अपनी पहचान बनाए रखते हुए केस के ऊपर पारदर्शी ढक्कन (Transparent Lid) रखा है।

विज्ञापन

रिसाइक्ल्ड मटीरियल से बना केस

कंपनी ने बताया है कि Ear 3 का केस पूरी तरह से 100% रिसाइक्ल्ड एनोडाइज्ड एल्युमिनियम से बनाया गया है। इससे इसकी मजबूती बढ़ेगी और प्लास्टिक पर निर्भरता कम होगी। Nothing हमेशा से टिकाऊ और पर्यावरण-हितैषी मटीरियल पर जोर देता रहा है, और यह कदम उसी दिशा में एक और बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

विज्ञापन

ईयरबड्स का नया लुक

ईयरबड्स में कंपनी ने अपनी पहचान यानी ट्रांसपेरेंट स्टेम डिज़ाइन बरकरार रखा है। हालांकि अब इसमें मेटैलिक पार्ट्स भी नजर आते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Nothing ने अंदर मौजूद मेटल एंटीना को फिर से डिज़ाइन किया है, जिससे ईयरबड्स का आकार और पतला हो गया है। इस बदलाव का फायदा बेहतर वायरलेस कनेक्टिविटी और ज्यादा कॉम्पैक्ट डिज़ाइन के तौर पर मिल सकता है।

नया Talk बटन और Super Mic

इस बार चार्जिंग केस के फ्रंट पर एक नया ‘Talk’ बटन दिया गया है। अभी तक Nothing ने इसकी सही फंक्शनिंग के बारे में खुलासा नहीं किया है। केस के अंदर पुराना पेयरिंग बटन अब भी मौजूद है। कंपनी ने इतना जरूर बताया है कि केस में अब एक Super Mic माइक्रोफोन जोड़ा गया है, जो शायद Talk बटन के साथ काम करेगा।

विज्ञापन

क्या होगा Talk बटन का काम?

टेक एक्स्पर्टस् का मानना है कि यह बटन शोरगुल वाले माहौल में ज्यादा क्लियर वॉइस इनपुट के लिए बाहरी माइक्रोफोन को एक्टिव कर सकता है। इसके अलावा यह कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बेहतर ऑडियो कैप्चर में मदद कर सकता है। कुछ रिपोर्ट्स तो यहां तक कहती हैं कि यह फीचर ईयरबड्स को एक तरह के वॉकी-टॉकी मोड में भी बदल सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ