Which Phone Use Billionaires: एप्पल नाम सुनते ही आज सभी के मन में एक प्रीमियम ब्रांड की छवि घूमने लगती है। कंपनी के स्मार्टफोन का तो हर कोई दीवाना है। जी हां, पिछले कुछ वक्त में तो एप्पल का आईफोन तेजी से पॉपुलर हुआ है। हाल ही में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन की भी एक लिस्ट सामने आई थी जिसमें एप्पल पहले नंबर पर बना हुआ है।
मई 2024 तक, Apple और Samsung सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन ब्रांड हैं, iPhone 15 Pro Max 2024 की पहली तिमाही में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन रहा है लेकिन क्या आप जानते हैं Bill Gates से लेकर दुनिया के कई अरबपति आज भी आईफोन नहीं बल्कि सैमसंग के स्मार्टफोन्स रखना पसंद करते हैं। चलिए जानते हैं किस अरबपति के पास कौन-सा स्मार्टफोन है।
Bill Gates के पास कौन-सा फोन?
इस लिस्ट के पहले अरबपति की बात करें तो इसमें माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स का नाम निकल कर सामने आता है। बिल गेट्स कई इवेंट्स के दौरान और रेडिट पर इस बात की जानकारी दे चुके हैं कि वे आईफोन की जगह सैमसंग फोन का इस्तेमाल करते हैं। एंड्रॉयड फोन के इस्तेमला पर बिल गेट्स का कहना है कि ”में एंड्रॉयड फोन का यूज करता हूं, क्योंकि मैं हर चीज पर नजर रखना चाहता हूं”। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गेट्स सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड फोन का यूज करते हैं। अभी उनके पास सैमसंग जेड फोल्ड 5 होने की बात कही जा रही है।
ये भी पढ़ें : Google ने बताई बड़े काम की Safe Mode ट्रिक, तेज हो जाएगी धीमे हो चुके Android फोन की स्पीड
Mark Zuckerberg के पास कौन-सा फोन?
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि बिल गेट्स के अलावा मेटा के CEO मार्क जकरबर्ग भी आईफोन का यूज नहीं करते हैं। मार्क जुकरबर्ग भी सैमसंग लवर हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि इस वक्त वे लेटेस्ट S सीरीज का स्मार्टफोन यूज कर रहे हैं। पिछले साल मार्क जुकरबर्ग के हाथ में Samsung Galaxy S22 और Samsung Galaxy S22+ जैसा स्मार्टफोन देखा गया था। इससे ये बात साफ हो गई है कि मार्क जुकरबर्ग सैमसंग का फोन यूज करते हैं।
Jeff Bezos के पास कौन-सा फोन?
अभी लिस्ट खत्म नहीं हुई है अमेजन के मालिक जेफ बेजोस भी Android फोन का यूज करते हैं, जिसमें सैमसंग और पिक्सल फोन शामिल होने की बात कही जा रही है। अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस को 2012 में ब्लैकबेरी फोन का यूज करते हुए स्पॉट किया गया था और आखिरी बार उन्हें अमेजन के फायर फोन लॉन्च करने से पहले सैमसंग हैंडसेट का यूज करते हुए देखा गया था।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
10 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
13 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
14 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines