हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WhatsApp पर आ रहा कमाल का अपडेट, कौन है ऑनलाइन और किसका Birthday है सब दिखेगा

WhatsApp यूजर्स के लिए एक ऐसा फीचर आने वाला है, जो कॉन्टैक्ट्स से जुड़ा काम काफी आसान कर सकता है. जानिए इस नए फीचर में क्या-क्या नया मिलने वाला है.

विज्ञापन
WhatsApp पर नया और कमला का फीचर आने वाला है. (Image Credit-Unsplash)

WhatsApp यूजर्स के लिए आने वाले दिनों में एक ऐसा फीचर देने को मिल सकता है, जिससे कॉन्टैक्ट्स को संभालना पहले से आसान हो जाएगा. कंपनी एक नए Contacts टैब पर काम कर रही है. इसमें यूजर्स को अपने सबी कॉन्टैक्ट एक जगह पर मिल सकते हैं. खास बात ये है कि यहां से किसी को खोजने और चैट शुरू करने से साथ यह भी पता चल सकेगा कि कौन ऑनलाइन है. इतना ही नहीं WhatsApp कॉन्टैक्ट्स के जन्मदिन की याद भी दिला सकता है. हालांकि, यह फीचर अभी शुरुआती स्टेज में है.

एक ही जगह दिखेंगे सभी कॉन्टैक्ट

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp Android ऐप में एक नए कॉन्टैक्ट टैब की टेस्टिंग कर रहा है. इसे सेक्शन में यूजर्स को अपने सभी कॉन्टैक्ट एक जगह दिखाई दे सकते हैं. यहां से किसी व्यक्ति को खोजकर सीधे उसके साथ चैट शुरू करने का ऑप्शन भी मिल सकता है. सबसे ऊपर सर्च बार दिया जा सकता है, जिसकी मदद से नाम फोन नंबर या यूजरनेम डालकर कॉन्टैक्ट खोजा जा सकेगा.

ऑनलाइन लोग सबसे ऊपर नजर आएंगे

नए कॉन्टैक्ट टैब में कॉन्टैक्ट्स को Activity या Alphabetical Order में देखने का ऑप्शन मिल सकता है. एक्टिविटी चुनने पर उस समय ऑनलाइन रहने वाले कॉन्टैक्ट्स ऊपर दिखाई दे सकते हैं. वहीं Alphabetical ऑर्डर में लोगों के नाम के हिसाब से लिस्ट तैयार होगी. ऑनलाइन कॉन्टैक्ट की प्रोफाइल फोटो पर ग्रीन डॉट दिखाई दे सकता है.

विज्ञापन

WhatsApp बताएगा किसका Birthday है

नए कॉन्टैक्ट सेक्शन में बर्थ-डे रिमाइंडर का ऑप्शन भी जोड़ा जा सकता है. अगर किसी कॉन्टैक्ट का जन्मदिन है तो उसके नाम के साथ केक वाला इमोजी और Birthday today दिखाई दे सकता है. इससे यूजर को जन्मदिन पता करने के लिए अलग-अलग चैट खोलने की जरूरत नहीं होगी. वह वहीं से उस व्यक्ति को मैसेज भी कर सकेगा.

Meta AI और Invite a Friend भी मिलेगा

रिपोर्ट के मुताबिक, Contacts सेक्शन में Meta AI का विकल्प भी दिया जा सकता है. यह कॉन्टैक्ट लिस्ट के नीचे दिखाई दे सकता है. इसके अलावा सबसे नीचे Invite a friend का विकल्प भी मिल सकता है. इसकी मदद से यूजर उन दोस्तों या दूसरे लोगों को WhatsApp पर आने के लिए इनवाइट कर सकेगा, जो अभी इस ऐप का इस्तेमाल नहीं करते हैं.

विज्ञापन

WhatsApp इस फीचर की मौजूदा प्राइवेसी सेटिंग्स का ध्यान रखेगा. अगर किसी व्यक्ति ने अपना ऑनलाइन स्टेटस छिपाया है तो उसकी प्रोफाइल पर ग्रीन डॉट नहीं दिखाई देगा. 

अभी Beta यूजर्स को नहीं मिला फीचर

फिलहाल नया Contacts टैब डेवलपमेंट स्टेज में है. इसे अभी WhatsApp के Beta टेस्टर्स के लिए भी जारी नहीं किया गया है. इसलिए यह साफ नहीं है कि कंपनी इस फीचर को सभी यूजर्स के लिए कब रोलआउट करेगी. आने वाले अपडेट्स में इसके बारे में ज्यादा जानकारी सामने आ सकती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- यूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp! जारी रखने के लिए करना होगा ये काम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Source 1- wabetainfo
Source 2- wabetainfo

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola