WhatsApp Will Stop Working in Old MacOS App: वक्त के साथ प्रसिद्ध इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप भी खुद को अपडेट करता रहता है। ऐसे में कहीं न कही पुराने डिवाइस के लिए वो नया जैसा नहीं रहता है। सरल भाषा में कहें तो पुराने सॉफ्टवेयर डिवाइस को सपोर्ट नहीं कर पाता है। व्हाट्सएप के स्वामित्व वाली कंपनी मेटा ने उन डिवाइस और ऐप के बारे में जानकारी दी है जिसमें व्हाट्सएप काम करना बंद कर देगा और इसके अलावा उन यूजर्स को ऐप चलाने के लिए क्या करना है इसके बारे में भी बताया गया है।
ये यूजर्स नहीं चला सकेंगे WhatsApp
दरअसल, इस ही हफ्ते WaBetaInfo के माध्यम से जानकारी मिली थी कि पुराने ऐप बंद हो जाएंगे। वहीं, अब साफ हो गया है कि पुराने सिस्टम पर व्हाट्सएप सपोर्ट नहीं करेगा। मेटा ने पुष्टि की है कि macOS ऐप में व्हाट्सएप काम करना बंद कर देगा। लेटेस्ट अपडेट के कारण macOS ऐप में व्हाट्सएप सपोर्ट नहीं करेगा। व्हाट्सएप लगातार अपने नए वर्जन और अपडेट को पेश कर रहा है, जिस वजह से पुराने सिस्टम को सपोर्ट नहीं कर सकेगा।
ये भी पढ़ें- Flipkart Big Billion Days सेल में कौन-सा iPhone कितना सस्ता मिलेगा?
54 दिनों में बंद होगा WhatsApp!
टिपस्टर की ओर से भी दावा किया गया है कि पुराने macOS व्हाट्सएप वर्जन बंद होने वाले हैं, जिसके लिए यूजर्स के पास 54 दिन हैं। इसके बाद यूजर्स पुराने macOS ऐप के तहत व्हाट्सएप का यूज नहीं कर सकेंगे। मेटा की ओर से ये भी जानकारी दी गई है कि कैसे macOS यूजर्स के लिए व्हाट्सएप को इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Apple MAC में कैसे चलेगा WhatsApp?
मेटा के अनुसार macOS यूजर्स आधिकारिक व्हाट्सएप वेबसाइट से नया संस्करण डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा मैक ऐप स्टोर पर भी लेटेस्ट वर्जन के साथ व्हाट्सएप उपलब्ध है, जिसे डाउनलोड करने के बाद इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, आपको लेटेस्ट वर्जन का व्हाट्सएप समय सीमा के खत्म होने से पहले डाउनलोड कर लेना है।
macOS पर पुराना WhatsApp वर्जन क्यों खत्म हो रहा है?
दरअसल, व्हाट्सएप के इस वर्जन को इलेक्ट्रॉन का यूज करके तैयार किया गया था जो मैक पर एक वेब ऐप के तौर पर चल रहा था। इस वर्जन के परफॉर्मेंस के लिए कुछ लिमिटेशन्स भी थीं। वहीं, व्हाट्सएप के नए फीचर्स और लेटेस्ट अपडेट पुराने वर्जन को सपोर्ट नहीं कर सकते हैं, जिस वजह से धीरे-धीरे एंड्रॉइड हो या macOS, उनके पुराने सिस्टम पर पुराने वर्जन के व्हाट्सएप काम करना बंद कर देंगे।
ये भी पढ़ें- Apple से लेकर Intel कंपनियों ने 27 हजार से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
10 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
14 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
16 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
17 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
17 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines