WhatsApp voice call Supported Smartwatch: प्रसिद्ध मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप्प (WhatsApp) कथित तौर पर एक एंड्रॉइड बेटा बिल्ड (Android Beta) को जारी करने वाला है। ये बेटा Wear OS 3 पर काम करेगा जिससे स्मार्टवॉच पर WhatsApp वॉयस कॉलिंग हो सकेगी। बताया जा रहा कि सैमसंग गैलेक्सी के दो स्मार्टवॉच- गैलेक्सी वॉच 4 और गैलेक्सी वॉच 5 व्हाट्सएप्प कॉलिंग सपोर्ट कर सकते हैं।

विज्ञापन

व्हाट्सएप्प कॉलिंग सपोर्ट फीचर ऐप पर Android बीटा वर्जन 2.22.19.11 और 2.22.19.12 के लिए डिफॉल्ट रूप से सक्षम है। इसके तहत व्हाट्सएप्प कॉल आने पर यूजर को वॉच पर WhatsApp Icon शो होगा, जिससे सामान्य कॉल अलग हो सकती हैं। Wear OS 3 सपोर्टेड गैलेक्सी वॉच के ऐप पर व्हाट्सएप्प कॉल नोटिफिकेशन आएगी।

विज्ञापन

एक रिपोर्ट की मानें तो व्हाट्सएप्प अपने लेटे बीटा पर वीयर ओएस 3 स्मार्टवॉच के लिए WhatsApp voice call सपोर्ट को भी जोड़ रहा है। सैमसंग गैलेक्सी वॉच 4 और गैलेक्सी वॉच 5 में यूजर्स को ये सुविधा मिलेगी। दोनों वॉच में व्हाट्सएप्प कॉल के लिए एक अलर UI शो होते हैं।

विज्ञापन

नहीं दिखेगा व्हाट्सऐप लोगो WhatsApp voice call का नोटिफिकेशन सामान्य कॉल से अलग होगा। इसे ऐप के लोगो से नहीं बल्कि कॉन्टेक्ट डिटेल्स से शो किया जाएगा। कॉल Answer या Decline के लिए स्लाइडर शो होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ