WhatsApp Tips and Tricks: इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर व्हाट्सएप को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसका इस्तेमाल दुनियाभर में किया जाता है। अपने यूजर्स की सेफ्टी के लिए ऐप तरह-तरह के फीचर्स लेकर आता रहता है। इनमें ऐसे फीचर भी शामिल हैं जिससे यूजर्स प्लेटफॉर्म पर खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।
बढ़ते साइबर क्राइम को देखते हुए व्हाट्सएप ने अपने प्लेटफॉर्म पर ऐसे फीचर जारी कर रखे हैं, जिनसे फिशिंग और अन्य तरह के फ्रॉड लिंक से बचा जा सकता है। आज हम आपको इन्हीं फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल ना करना आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। आइए जानते हैं।
अभी पढ़ें – Amazon Great Indian Festival: लैपटॉप पर मची लूट! 50% से ज्यादा छूट के साथ खरीदने का मौका!
टू स्टेप वेरिफिकेशन का करें इस्तेमाल
व्हाट्सएप पर टू स्टेप वेरिफिकेशन (Two-step verification) उपलब्ध है। इसके जरिए व्हाट्सएप अकाउंट को तगड़ी सिक्योरिटी मिलती है। इसे एनेबल करने के लिए 6 अंकों का PIN देना होता है। इसकी जरूरत तब पड़ जाती है जब SIM कार्ड चोरी हो जाती है या फोन को एक्सचेंज किया जाता है।
डिसैपियरिंग मैसेज फीचर का करें यूज
व्हाट्सएप पर डिसैपियरिंग मैसेज (Disappearing Messages) की सुविधा भी मिलती है। इसे ऑन करने पर किसी से की गई चैट 24 धंटे में खुद गायब हो सकती है। इसके जरिए दोनों यूजर्स की चैट्स से सारे नए संदेश गायब हो जाते हैं।
कौन देख सकता है आपकी प्राफाइल पिक्चर
व्हाट्सएप पर यूजर्स को प्रोफाइल फोटो, लास्ट सीन, ऑनलाइन स्टेटस, अबाउट, स्टेटस आदि जानकारी के लिए फीचर दिया गया है। इसमें यूजर्स ये तय कर सकते हैं कि इन सभी जानकारी को कौन-कौन देख सकते हैं। इसमें ऑनली मी, एवरिवन, कॉन्टेक्ट एक्सपेक्ट आदि ऑप्शन मिलते हैं।
कन्ट्रोल करें अपना ऑनलाइन सीन
यूजर्स को ऑनलाइन कन्ट्रोल करने का फीचर भी दिया जाता है। इसके जरिए अब आप ऑनलाइन होते हुए भी ऑनलाइन शो नहीं हो सकेंगे। इसमें भी आपको ऑप्शन मिलेंगे जिससे ये तय कर सकेंगे कि कौन-कौन आपको ऑनलाइन देख सकता है और कौन नहीं।
डिसैपियरिंग इमेज एंड वीडियो
व्हाट्सएप पर फोटो और वीडियो के लिए डिसैपियरिंग फीचर उपलब्ध है। इसे वन टाइम सी के नाम से भी जाना जाता है। अगर आप किसी यूजर को तस्वीर या वीडियो भेजते हैं तो आप एक बार देखें पर क्लिक कर भेज सकते हैं। ऐसे में सामने वाले यूजर के देखने के बाद तस्वीर और वीडियो को फिर से नहीं देख सकेंगे।
संवेदनशील जानकारी साझा ना करें
व्हाट्सएप पर संवेदनशील जानकारी जैसे पते, फोन नंबर, पासवर्ड, क्रेडिट/डेबिट कार्ड नंबर और बैंक खाते आदि डिटेल्स को साझा ना करें।
अभी पढ़ें – Jio Phone 5G Price: आ रहा है सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन, जानें खासियत और कीमत
ऑफिशियल साइट्स ही डाउनलोड करें व्हाट्सएप
फोन में व्हाट्सएप डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल साइट का ही इस्तेमाल करें। आप इस ऐप को Apple App Store या Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं। अगर डेस्कटॉप पर डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसके लिए https://www.whatsapp.com/download/ पर क्लिक कर सकते हैं।
लिंक पर ना करें क्लिक
व्हाट्सएप पर फॉर्ड और स्केम के मामले काफी बढ़ रहे हैं। ऐसे में अगर आपके पास मैसेज पर कोई लिंक आए तो उस पर क्लिक ना करें। इससे आपके लिए समस्या खड़ी हो सकती है और आप फ्रॉड के शिकार हो सकते हैं।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
(Tramadol)
संबंधित खबरें
शुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
20 mins agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 hr agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 days agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines