WhatsApp New Scam: दुनिया भर में व्हाट्सएप एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है, जिसके जरिए दूर-दराज तक अपनी बात को पहुंचाना आसान है। सिर्फ चैटिंग ही नहीं आप अपने करीबियों से वीडियो कॉलिंग या ऑडियो कॉलिंग के अलावा पैसे ट्रांसफर भी कर सकते हैं। इस ऐप का ज्यादातर लोग इस्तेमाल करते हैं और अगर आप भी उनमें से एक हैं तो सावधान हो जाएं।
जी हां, WhatsApp Users को सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि, ऐप के जरिए नया स्कैम हो रहा है तो आपके पर्सनल डिटेल्स के लिए ही नहीं बल्कि बैंक खाते और अन्य सोशल मीडिया ऐप्स के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। WhatsApp के जरिए फाइनेंशियल फ्रॉड होने का खतरा रहता है। आइए व्हाट्सएप के नए स्कैम के बारे में जानते हैं।
WhatsApp New Scam
दरअसल, व्हाट्सएप पर नया स्क्रीन शेयरिंग स्कैम (WhatsApp Screen Sharing Scam) चल रहा है। इसके जरिए यूजर्स के साथ फाइनेंशियल फ्रॉड एक्टिविटी होने का खतरा है। आमतौर पर डिजिटल स्कैम (Digital Scams) ओटीपी शेयरिंग के जरिए होता है, जिसका इस्तेमाल पैसे ट्रांसफर करने के लिए भी खासतौर पर किया जाता है। व्हाट्सएप के स्क्रीन शेयरिंग (Screen Sharing Scams) के जरिए स्कैमर्स आपके अकाउंट को हैक कर सकते हैं।
कैसे स्कैमर्स कर रहे हैं स्कैम?
व्हाट्सएप पर स्क्रीन शेयरिंग स्कैम के जरिए यूजर्स के पर्सनल डिटेल्स को खतरा है। इस फीचर का फायदा उठाकर स्कैमर आसानी से फ्रॉड कर सकता है, जिसका पता यूजर को भी नहीं चल सकेगा। साइबर फ्रॉडस्टर द्वारा स्क्रीन शेयरिंग ऑप्शन के लिए रिक्वेस्ट भेजी जाएगी, जिसके बाद अगर अनुमति दे दी गई तो स्कैमर के लिए आसानी से फोन के मैसेज को एक्सेस करने का मौका मिल जाएगा और वो ओटीपी भेज कर आपके खाते के सारे पैसे उड़ा भी सकता है।
वीडियो के जरिए जानिए कि WhatsApp Screen Share Feature का कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं?
बचने के लिए क्या करें?
अगर आप व्हाट्सएप के नए स्क्रीन शेयरिंग स्कैम के शिकार नहीं बनना चाहते हैं तो कोशिश करें कि रिसीव्ड हुए मैसेज को ध्यान से पढ़ें। इसके अलावा किसी भी अनजान के साथ स्क्रीन शेयर न करें। इसके अलावा आपको किसी तरह का कोई ओटीपी भी शेयर नहीं करना चाहिए। ऐप के प्राइवेसी फीचर का भी जरूर इस्तेमाल करें। अगर फ्रॉड होता है तो सबसे पहले साइबर पुलिस को शिकायत करें।
ये भी पढ़ें- Cyber Crime होने पर सबसे पहले करें ये 2 काम
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
13 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
15 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
17 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
18 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
20 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines