WhatsApp पर आया नया अपडेट, अब ऐसे कर सकेंगे 2 दिन बाद भी भेजा गया मैसेज Delete
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

WhatsApp Delete for Everyone after 48 Hours: व्हाट्सएप का इस्तेमाल लाखों-करोड़ो यूजर्स करते हैं। इस प्रसिद्ध मैसेजिंग ऐप (WhatsApp) के जरिए यूजर्स मैसेज, वॉयस कॉल्स और वीडियो कॉल्स आदि का लाभ उठा सकते हैं। कंपनी अपने यूजर्स के लिए नए-नए अपडेट (WhatsApp update) जारी करती रहती है। वहीं, एक बार फिर कंपनी ने अपना नया अपडेट जारी कर दिया है। इस अपडेट में डिलीट फॉर एवरीवन का टाइम लिमिट (WhatsApp Delete for Everyone Time Limit) बढ़ा दिया गया है। अब यूजर्स मैसेज भेजने के कुछ दिन बाद भी मैसेज को डिलीट कर सकेंगे।
काफी समय से व्हाट्सएप यूजर्स को मैसेज डिलीट फीचर में आने वाले नए अपडेट का इंतजार कर रहे हैं, जिसे यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया गया है। पिछले कुछ दिनों से व्हाट्सएप डिलीट फॉर एवरीवन के टाइम लिमिट को बढ़ाने के लिए काम कर रहा था, जिसे अब कंपनी ने जारी कर दिया है।
व्हाट्सएप अपडेट के अनुसार भेजे गए मैसेज को 48 घंटे यानी 2 दिन बाद भी डिलीट किया जा सकता है। इससे पहले व्हाट्सएप पर डिलीट फॉर एवरीवन का टाइन 12 घंटे था। पहले यूजर्स मैसेज को भेजने के 1 दिन बाद भी डिलीट कर सकते थे। हालांकि, अब दो दिन के बाद भी मैसेज को डिलीट कर सकते हैं। ये नया अपडेट iOS और एंड्रॉइड दोनों के लिए जारी कर दिया गया है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.