WhatsApp Update: प्रसिद्ध मैसेजिंग एप व्हाट्सएप पर कई तरह के नए-नए अपडेट्स और फीचर्स आते रहते हैं। इस बार भी एक नया अपडेट जारी हुआ है जिसके जरिए यूजर्स व्हाट्सएप ग्रुप में 1000 से ज्यादा मेंबर्स को जोड़ सकते हैं।
जी हां, व्हाट्सएप के नए अपडेट के मुताबिक एप पर नई सुविधा दी जाएगी, जिसमें यूजर्स ग्रुप में 1024 मेंबर्स को जोड़ सकेंगे। अभी इसे कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किया गया है।
अभी पढ़ें – Amazon Diwali Sale में टैबलेट पर महालूट! 20 हजार का टैब सिर्फ 499 रुपये में!
एंड्रॉइड और आईओएस पर भी आएगा जल्द
WABetaInfo के मुताबिक ये सुविधा एंड्रॉइड और आईओएस के लिए WhatsApp Beta बीटा पर उपलब्ध होगी। हालांकि, अभी इसे सिर्फ अनिर्दिष्ट बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध किया गया है।
एक रिपोर्ट की मानें तो यूजर्स व्हाट्सएप पर 1024 मेंबर्स का एक ग्रुप बना सकते है। इसके अलावा मौजूदा ग्रुप में सदस्यों को जोड़ भी सकते हैं। आप चाहें तो मौजूदा ग्रुप में अधिक मेंबर्स को जोड़ते हुए चेक कर सकते हैं कि ये आपके व्हाट्सएप अकाउंट पर सुविधा उपलब्ध है या नहीं।
WhatsApp पर आने वाला है ये नया टूल
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ा एक नया टूल भी जल्द प्लेटफॉर्म पर जारी होने वाला है। इसके तहत यूजर्स ग्रुप एडमिन के पास ग्रुप में एड होने के लिए रिक्वेस्ट भेज सकेगा। इसमें अप्रूवल देने के लिए एडमिन के पास एक्सेस होगा। इसके अलावा एडमिन को पेंडिंग पार्टिसिपेंट्स दिखेंगे।
इस साल ग्रुप मेंबर्स की संख्या बढ़ाई (WhatsApp Group Members)
व्हाट्सएप ग्रुप में पहले 256 सदस्यों को पहले जोड़ा जा सकता था, लेकिन इस साल मई में कंपनी ने इसकी संख्या बढ़ा दी। ऐसे में ग्रुप में सदस्यों की संख्या 512 कर दी गई है।
अभी पढ़ें – Nokia T10 Tablet LTE भारत में लॉन्च, कीमत 14 हजार से कम और फीचर्स हैं बेहतरीन
व्हाट्सएप प्रीमियम टूल (WhatsApp Premium Tool)
व्हाट्सएप ने अपने प्लेटफॉर्म पर कुछ देशों में बीटा टेस्टर्स के लिए एक नया टूल जारी किया है। व्हाट्सएप प्रीमियम टूल कॉर्पोरेट ग्राहकों के लिए लॉन्च किया गया है।
व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट यूजर्स व्हाट्सएप प्रीमियम के जरिए कुछ अत्याधुनिक क्षमताओं का फायदा उठा सकते हैं। इसमें ग्राहकों तक पहुंचने के लिए एक बेहतरीन तरीका और नए उपकरणों की एटेचमेंट सुविधा मिल सकेगी।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
iPhone के चार्जिंग सॉकेट में पानी चला गया तो सबसे पहले क्या करें?
8 hrs agoसिर्फ 49,449 रुपये में खरीदें iPhone 17, Flipkart पर तगड़ा ऑफर
11 hrs agoस्पैम-फ्रॉड कॉल पर लगेगी लगाम? 1 नवंबर से लागू होगा सरकार का ये नया नियम
12 hrs agoसर्दियों से पहले गीजर पर बंपर छूट! ये धांसू मॉडल हुए सस्ते, जानें डील्स
13 hrs agoJio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
15 hrs agoAirtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
1 day agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
1 day agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
2 days agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines